Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 9 March 2026 || 17:17
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»युवक की गला रेतकर हत्या, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
    Headline

    युवक की गला रेतकर हत्या, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    today post liveBy today post liveDecember 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Saran News:- सारण जिले के रिवीलगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जब जखुआ गांव के रहने वाले लगभग 25 वर्षीय युवक रोहित यादव की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह जैसे ही ग्रामीणों ने युवक का शव देखा, इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते तनाव का माहौल बन गया।

    हत्या की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए परिवार और ग्रामीणों ने मुकरेरा के पास मुख्य सड़क को जाम कर दिया। वे हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और आवागमन बुरी तरह बाधित हो गया।

    परिजनों का आरोप है कि हत्या किसी गहरी साजिश के तहत की गई है। उनका कहना है कि रोहित को योजनाबद्ध तरीके से मौत के घाट उतारा गया और अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से बिना देरी के कार्रवाई की मांग की।

    सूचना मिलते ही रिवीलगंज थाना सहित स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने का आश्वासन दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने भीड़ को शांत करने में सफलता पाई।

    इधर, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच कई कोणों से की जा रही है। प्राथमिक जांच में हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस तकनीकी और स्थानीय इनपुट के आधार पर संभावित संदिग्धों की तलाश कर रही है।

    पुलिस का कहना है कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद में है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    बिहार क्राइम न्यूज युवक की हत्या सारण रिवीलगंज रोड जाम रोहित यादव हत्या सारण हत्या मामला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : बिहार-बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाने की चर्चा पर सियासी घमासान

    March 8, 2026

    जदयू में शामिल हुए निशांत कुमार, बोले– पिता के मार्गदर्शन में करूंगा जनकल्याण का काम

    March 8, 2026

    Nitish Kumar: गठबंधन राजनीति के मास्टर, दो दशक तक संभाली बिहार की कमान

    March 8, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : बिहार-बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाने की चर्चा पर सियासी घमासान

    कौन हैं आकृति अग्रवाल, जिनसे सगाई कर चर्चा में आए क्रिकेटर Prithvi Shaw?

    Ranchi News : महिला दिवस पर चली महिला स्पेशल ट्रेन, महिला रेलकर्मियों ने संभालीं पूरी कमान

    Tips For Healthy Eyes : घंटों कम्प्यूटर पर काम करते हैं? आंखों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

    Jharkhand Police अब होगी पेपरलेस, ईमेल और व्हाट्सएप से भेजे जाएंगे समन और वारंट

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.