बीजिंग
कोरोना संक्रमण को लेकर लॉकडाउन के कारण चीन में फंसे हुए भारतीयों एवं भारत से चीन जाने वाले नागरिकों के लिए भारत सरकार द्वारा वंदे भारत मिशन के तहत चीन के ग्वांगजू शहर से और भारत की राजधानी दिल्ली से 23 और 30 अक्टूबर को दो विशेष फ्लाइटों का संचालन किया जाएगा। चीन स्थित भारतीय दूतावास की ओर से इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी गई है। जिसमें कहा गया है कि एयर इंडिया 23 और 30 अक्टूबर को चीन के ग्वांगझू शहर से और भारत की राजधानी दिल्ली से दो फ्लाइट के संचालन की योजना बना रहा है। इन फ्लाइट से यात्रा करने के लिए पेमेंट देनी होगी। जिसका निर्धारण एयरलाइंस की ओर से किया जाएगा। इन फ्लाइटों के जरिए वैसे भारतीयों की मदद की जाएगी जिनके पास चीन लौटने के लिए वैलिड वर्क वीजा होगी, साथ हैं वैसे भारतीयों को चीन से भारत वापस लाया जाएगा जो यहां आने को इच्छुक है।
वंदे भारत मिशन के तहत अब तक कोरोना संक्रमण के दौरान 5 फ्लाइट का संचालन किया जा चुका है। इसमें सबसे पहले भारत ने बुहान से भारतीयों को वापस लाने के लिए फरवरी में 3 फ्लाइट चलाई थी। जब चीन में कोरोना पूरे चरम पर था। इधर वंदे भारत मिशन के तहत जारी किए गए गाइडलाइन के तहत भारत आने वाले नागरिकों को कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन के तहत 7 दिनों तक पेमेंट देकर संस्थागत क्वॉरेंटाइन और इसके बाद अगले 7 दिनों तक घरों में एकांतवास रहना होगा। इसके लिए यात्रियों से अंडरटेकिंग भी ली जाएगी। वही जो लोग भारत से चीन जाएंगे उन्हें भी 14 दिनों तक आवश्यक होटल क्वारंटाइन में रहना होगा।
