डेहरी ऑनसोन
रोहतास जिले के चेनारी कुदरा स्टेट हाईवे पर इंडिया गेट के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवको की घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना बुधवार की है। मृतको की पहचान चेनारी थाना क्षेत्र के जीतेंद्र कुमार(23) तथा शिवसागर थाना क्षेत्र के बहादुर कुमार(18) के रूप में की गई। दोनो आपस में रिश्तेदार बताए गए है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पेास्टमार्टम कराकर परिजनाे को सौंप दी। पुलिस वाहन का पता लगा रही है। घटना के बाद दोनो के परिजनो में कोहराम मचा है। जानकारी अनुसार दोनो युवक बाईक से कुदरा रेलवे स्टेशन से एक रिश्तेदार को लाने जान रहे थे। इस बीच चेनारी थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनो सड़क पर लहुलुहान होकर गिर पड़े। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस दोनो को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी ले आई, जहां चिकित्सको ने दोनो को मृत घोषित करदिया। चेनारी थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि वाहन का पता लगाया जा रहा है।
