Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 10:09
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»बोकारो में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल
    Headline

    बोकारो में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 22, 2025Updated:January 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Bokaro News:  बेरमो अनुमंडल के नक्सल प्रभावित पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊपरघाट के बंशी एवं जरवा के जंगल में सुरक्षा बलों के जवानों की प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के साथ बुधवार अहले सुबह मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक महिला एवं एक पुरुष नक्सली को ढेर कर दिया। मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली मंगलवार को चंद्रपुरा से पकड़े गए 15 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली रणविजय महतो की पत्नी बतायी जा रही है।

    बोकारो एसपी को सूचना मिली थी कि रणविजय महतो की गिरफ्तारी के बाद छह नक्सलियों का सशस्त्र दस्ता ऊपरघाट के जरवा एवं बंशी के जंगल में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस, सीआरपीएफ और जगुआर के जवानों के साथ बोकारो एसपी ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को देखकर नक्सलियों ने उनको निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाल लिया और देखते ही देखते दोनों ओर जमकर गोलीबारी शुरू हो गई।

    बताया जा रहा है कि नक्सलियों के खिलाफ इस ऑपरेशन की कमान बोकारो एसपी स्वयं संभाल रहे हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और जंगल में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है और इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

    लातेहार में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली को लगी गोली

    लातेहार -लोहरदगा के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित सेमरखाड़ के पास मंगलवार की देर रात पुलिस और जेजेएमपी नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली को गोली लगी। जबकि अन्य नक्सली अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। घटना के बाद बुधवार की सुबह पुलिस ने घटनास्थल पर सर्च अभियान चलाकर एक हथियार बरामद किया है।

    लातेहार एसपी कुमार गौरव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के सेमरखाड़ गांव के निकट जंगल में जेजेएमपी नक्सलियों का एक दस्ता जमा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस की टीम छापामारी अभियान चलाते हुए जंगल में पहुंची। लेकिन पुलिस को देखकर नक्सलियों ने फायरिंग आरंभ कर दिया।जबाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान एक नक्सली को गोली लगी इसके बाद अन्य नक्सली जंगल और अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। एसपी ने कहा कि पुलिस के द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटना के विस्तृत जानकारी सर्च अभियान के बाद दी जाएगी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Bermo subdivision Bokaro News Police - Naxalite encounter Rewarded hardcore Naxalite Ranvijay Mahato
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    March 10, 2026

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    March 10, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.