Giridih News:- गिरिडीह-डुमरी पथ पर जोड़ा पहाड़ी के पास सोमवार सुबह बदडीहा से कुम्हरलालो बारात से लौट रही एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए।

मृतकों में पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कुम्हरलालो गांव के 36 वर्षीय संतोष कुमार वर्मा और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पालमो पंचायत निवासी विनोद दास शामिल हैं। घायलों में कुम्हरलालो के 44 वर्षीय खीरू वर्मा, 40 वर्षीय पप्पू वर्मा, 45 वर्षीय बबलू वर्मा, 40 वर्षीय प्रदीप वर्मा और 20 वर्षीय सोनू कुमार शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, रविवार को कुम्हरलालो से बारात बेलडीह गई थी। सोमवार सुबह करीब चार बजे जब वाहन बदडीहा से आगे बढ़ा, तभी ड्राइवर को झपकी लग गई। गाड़ी सीधे पेड़ से जा टकराई। अंधेरा होने के कारण मौके पर ज्यादा लोग नहीं पहुंच सके। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।
मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने टीम को मौके पर भेजा। सभी घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। चार घायलों को रेफर किया गया।