Lohardaga News:- पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अंतरराज्यीय अपराधियों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों के पास से 13 ग्राम ब्राउन शुगर, 4,300 रुपये नकद, रेलवे टिकट, मोबाइल और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। बरामद ड्रग्स की अनुमानित कीमत करीब 2,56,400 रुपये आंकी गई है।
थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पुलिस अधीक्षक सादीक अनवर रिजवी को सूचना मिल रही थी कि लोहरदगा रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री हो रही है। आठ अगस्त की शाम को पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली कि दो व्यक्ति समाहरणालय मैदान के पास डील करने वाले हैं।
सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। रात करीब 8:30 बजे छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही दोनों संदिग्ध भागने लगे। टीम ने एक आरोपी अमजद अंसारी (32) को मौके पर दबोच लिया और उसके पास से 13 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की।
भागे हुए दूसरे आरोपी तबरेज खलीफा उर्फ सोनू खलीफा (22) को भी उसी रात सोमार बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे सासाराम (बिहार) से ब्राउन शुगर लाकर लोहरदगा में बेचते थे। बरामद सामान में टोरी–सासाराम और सासाराम–रांची के रेलवे टिकट भी शामिल हैं।
दोनों के खिलाफ लोहरदगा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी दल में एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर, तकनीकी शाखा के नीरज कुमार मिश्रा और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थ