रांची। पूर्व की रंजिश में अपहरण कर हत्या करने के मामले में बुंडू पुलिस ने दो आरोपितो को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त दाउली एवं घटना के समय पहने कपड़े बरामद किए गए है। गिरफ्तार आरोपितो में बंुडू थाना क्षेत्र निवासी संबत लोहरा और लोहरदगा थाना निवासी आकाश लोहरा शामिल है। दोनो आरोपितो ने पुलिस के समक्ष हत्याकांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम में हत्याकांड का खुलासा करते हुए शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बुंडू निवासी बुधवा मुंडा ने थाने में लिखित प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उसके भाई गंझु मुंडा का अपहरण कर जान से मार दिया गया है। साथ ही बुधवा ने हत्या का संदेह संबत लोहरा पर जताया था। एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया टीम ने अनुसंधान के क्रम में संबत लोहरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
कड़ाई से पूछताछ करने पर संबत लोहरा ने पुलिस के सामने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। संबत लोहरा ने बताया कि पूर्व रंजिश के कारण गंझु मुंडा की हत्या की बात बताई। काफी प्रयास के बाद कांची नदी से गंझु का शव मिला। संबत लोहरा ने बताया कि उसने अपने बहनोई आकाश लोहरा के साथ मिलकर गंझु मुंडा की हत्या कर शव कांची नदी में फेंक दिया था। एसपी ने बताया कि छापेमारी टीम में थाना प्रभारी राय सोमित्र पंकज भूषण, दीपक कुमार, अमित कुमार सिंह सहित सशस्त्र बल शामिल थे।