रांची/हजारीबाग।
लगातार बारिश के कारण हजारीबाग व रांची में कच्चा मकान गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। हजारीजिले के चौपारण प्रखंड अंतर्गत पड़रिया पंचायत के ग्रामीण संजय भूईया का कच्चा मकान गिरने से उसकी 5 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी की दबकर मौत हो गई। घटना रविवार की है। घटना के समय बच्ची अपने घर में सो रही थी। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। जानकारी अनुसार लगातार बारिश के कारण संजय भूईया का मकान की नींव काफी कमजोर हो गई थी। इससे उसका मकान गिर पड़ा। घटना की सूचना पर पहुंचे मुखिया पप्पू रजक पीड़ित के घर पहुंचकर मदद का भरोसा दिया और इसकी जानकारी अंचलाधिकारी गौरी प्रसाद को दी। अंचला अधिकारी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए आपदा प्रबंधन के तहत तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
दूसरी घटना रांची की बुंडू की है। जहां 7 वर्षीय सुभाष लोहरा की मौत कच्चे मकान के गिरने से हो गई। जबकि उसकी मां गुरुवारी देवी गंभीर रुप से घायल है। जिसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है।ताया गया है कि बसेरा टोली में रहने वाले अजय लोहरा उसकी पत्नी गुरुवारी देवी, सात साल का बेटा सुभाष लोहरा और दो साल की मासूम बच्ची अपनी मिट्टी के कच्चे मकान में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक उसका मकान पूरी तरह से गिर गया, जिसमें सभी दब गए और शोर मचाने लगे। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे सभी लोग को बाहर निकाला लेकिन छप्पर की लकड़ी और मिट्टी की दीवार में दब जाने से सुभाष बुरी तरह घायल हो गया था, जिसे तत्काल इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
