Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 08:47
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»पूर्व आयकर अधिकारी के घर से अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार
    Headline

    पूर्व आयकर अधिकारी के घर से अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार

    today post liveBy today post liveJune 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    सोनारी में नशेड़ी की हरकत ने खोली शराब फैक्ट्री की पोल

    Jamshedpur News:-  जिले के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत नॉर्थ लेआउट में मंगलवार रात अवैध शराब निर्माण की एक बड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नकली शराब बनाने का सामान जब्त किया है। यह पूरी कार्रवाई एक नशेड़ी की हरकत के बाद शुरू हुई, जिसने पूरे रैकेट की परतें खोल दीं।

    दरअसल, मंगलवार की देर रात एक नशे की हालत में युवक गलती से पड़ोस के घर में घुस गया और वहां मौजूद महिला के पायल खोलने की कोशिश की। शोर मचाने पर वह भागने लगा, तभी गश्ती कर रही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे धर-दबोचा।

    पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह पास ही एक मकान में काम करता है, जहां अवैध रूप से शराब बनाई जाती है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बताए गए स्थान पर छापा मारा और वहां एक मिनी शराब फैक्ट्री संचालित होती पाई गई।

    छापेमारी में भारी मात्रा में नकली शराब बनाने के उपकरण, ब्रांडेड स्टिकर, खाली बोतलें, रसायन और अन्य सामग्री बरामद हुई। मौके से दो कर्मचारी भी पकड़े गए, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

    चौंकाने वाली बात यह है कि जिस मकान में यह फैक्ट्री चल रही थी, वह आयकर विभाग के एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी का है। हालांकि पुलिस अभी उनकी भूमिका को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं कह रही है।

    पुलिस को संदेह है कि इस अवैध शराब धंधे के पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश की जा रही है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    fake liquor seized former income tax officer house Illegal liquor factory Jharkhand Jharkhand police action liquor factory in Sonari
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.