Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 10 May 2025 || 22:38
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»ट्रम्प का दावा- भारत-पाकिस्तान में युद्धविराम पर सहमति
    Headline

    ट्रम्प का दावा- भारत-पाकिस्तान में युद्धविराम पर सहमति

    News DigitalBy News DigitalMay 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    New Delhi:- अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रम्प ने एक महत्वपूर्ण बयान जारी करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में चल रही बातचीत के बाद दोनों देशों ने पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमति व्यक्त की है। ट्रम्प ने बताया कि यह समझौता एक लंबी रात की बातचीत के बाद संभव हो पाया।

    अपने आधिकारिक बयान में ट्रम्प ने कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। मैं दोनों देशों को सामान्य ज्ञान और महान बुद्धिमत्ता का परिचय देने के लिए बधाई देता हूं।”

    यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर था और अंतरराष्ट्रीय समुदाय युद्ध की आशंका से चिंतित था। ट्रम्प के इस दावे के बाद भारत ने भी इसकी पुष्टि की है।

    पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार ने भी इसकी पुष्टी की है। पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।

    इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री की भारतीय विदेश मंत्री, पाकिस्तान के सेना प्रमुख और वहां के विदेश मंत्री से आज बातचीत हुई। इस बातचीत के बाद से दोनों देशों में तनाव कम होने की संभावना बढ़ी थी।

    भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव को लेकर अमेरिका ने सक्रिय पहल की थी। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बातचीत की। इसके साथ ही रुबियो ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार से भी बात की।

    विदेश मंत्री जयशंकर ने एक पोस्ट में भी बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत का दृष्टिकोण सदैव संतुलित एवं जिम्मेदाराना रहा है तथा आज भी ऐसा ही है।

    इसके साथ ही रुबियो ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार से भी बात की। साथ ही अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से फोन पर बातचीत की।

    बीती रात भारत और पाकिस्तान दोनों ओर से सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के बाद आज पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल से बातचीत में यह उम्मीद जताई थी। उन्होंने कहा कि हाल की कूटनीतिक गतिविधियों के चलते भारत के साथ संवाद का रास्ता खुल सकता है।

    डार ने कहा, “भारत को रुक जाना चाहिए, … अगर वह रुकेगा तो हम भी रुकेंगे। हमें विनाश और संसाधनों की बर्बादी नहीं चाहिए।” उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की मंशा शांति की है। दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाएं अलग हैं और युद्ध किसी के हित में नहीं है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सीता महोत्सव में लोक संस्कृति और लोक जीवन में मां सीता के रूपों का हुआ बखान,राज्यपाल सहित साधु संतों ने किया वर्णन

    May 10, 2025

    इंदौर के होलकर स्टेडियम के साथ अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा- पाकिस्तान से पंगा मत लो

    May 10, 2025

    पाकिस्तान के समर्थन में टिप्पणी करने वाले तीन व्यक्ति गिरफ्तार,अब तक कुल 48 व्यक्ति गिरफ्तार

    May 10, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    भारत ने दी पाकिस्तान को 40 घंटे का अल्टीमेटम,अब हर कदम पर नजर, 12 मई तक चलेगा ‘ऑपरेशन वॉच’

    देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा- बाबूलाल मरांडी

    अब अस्पताल शव को नहीं रोक सकेंगे,स्वास्थ्य मंत्री ने दर्द को महसूस कर फैसला लिया

    सीता महोत्सव में लोक संस्कृति और लोक जीवन में मां सीता के रूपों का हुआ बखान,राज्यपाल सहित साधु संतों ने किया वर्णन

    ट्रम्प का दावा- भारत-पाकिस्तान में युद्धविराम पर सहमति

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.