Koderma News: व्यवहार न्यायालय परिसर में सोमवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गिरिडीह से दहेज प्रताड़ना के केस में सरेंडर करने पहुॅचें एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का असफल प्रयास किया। घटना सेामवार दोपहर करीब 3 बजे की है। युवक की पहचान गिरिडीह निवासी पारस कुमार वर्मा के रुप हुई है। घटना के बाद युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी गई है।

सदर अस्पताल में पारस कुमार वर्मा ने बताया कि डोमचांच के फुलवरिया निवासी उसकी पत्नी माया देवी ने उसके व उसके परिजन पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करायी है। जिससे वह काफी परेशान है। पुलिस ने उसकी कैंसर पीड़ित मां को एक दिन पूर्व ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सोमवार को वह भी न्यायालनय में सरेंडर करने पहुॅचा था। युवक ने बताया कि उसकी शादी साल 2023 के मार्च महीने में हुई थी और उसकी एक बेटी भी है, वहीं करीब 6 महीने पहले उसकी पत्नी के द्वारा दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उसके व उसके परिजनों के ऊपर मामला दर्ज करवाया गया था।
इधर मिली जानकारी अनुसार व्यवहार न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधकारी शिवांगी प्रिया की अदालत में मामला चल रहा है। इस मामले में सोमवार को न्यायालय ने मां को जमानत देते हुए युवक को पत्नी से समझौता के लिए मध्यस्थता केंद्र में जाने का निर्देश दिया था। जिसके बाद युवक ने न्यायालय परिसर में ही जहर खा लिया।