Patna News:- बिहार के सारण जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। दिघवारा प्रखंड के अकिलपुर पंचायत अंतर्गत रामदास चक बिंदटोलिया गांव में गंगा नदी में नहाने गई चार बच्चियां डूब गईं। इनमें से तीन सगी बहनों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, भुलेटन महतो की पुत्रियां — गुंजन कुमारी (11), सपना कुमारी (9) और तुरनी कुमारी (7) — अपने गांव की लखमुनि कुमारी (पिता रामनाथ महतो) के साथ नदी में स्नान करने गई थीं। नहाने के दौरान वे गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं।ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक तीनों बहनों की मौत हो चुकी थी।
घायल लखमुनि कुमारी को स्थानीय लोगों की मदद से पतलापुर बाजार स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

