Ranchi News:- स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राजधानी रांची में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए ट्रैफिक रूट में अस्थायी बदलाव किया गया है। 15 अगस्त को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी। मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम को लेकर पार्किंग और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है।
ट्रैफिक एसपी के अनुसार, वीवीआईपी, पदाधिकारी और मीडिया के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। मुख्य अतिथि और वीवीआईपी वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था मुख्य मंच के पीछे होगी। पदाधिकारियों के वाहन नीलांबर-पीतांबर पार्क के समीप और वीवीआईपी पासधारकों के वाहन मुख्य मंच के पश्चिम स्थित पार्किंग स्थल पर खड़े किए जाएंगे। वहीं, मीडियाकर्मियों के लिए बापू वाटिका के सामने स्थित आर्मी ग्राउंड के पास पार्किंग की सुविधा रहेगी।
आयोजन स्थल के चारों ओर 16 जगहों पर ड्रॉप गेट लगाए गए हैं, जहां अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती होगी। इन गेटों से केवल पासयुक्त वाहनों को ही आगे जाने की अनुमति मिलेगी।
ड्रॉप गेट लोकेशन
-
डीसी आवास : वीवीआईपी, अफसर, मीडिया का प्रवेश।
-
दीनदयाल नगर : सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित।
-
डीसी आवास से आगे मोड़ : वीआईपी, अफसर, मीडिया का प्रवेश।
-
स्व. शिबू सोरेन आवास मार्ग : वाहनों का प्रवेश वर्जित।
-
हॉकी स्टेडियम और आर्मी मैदान के पास : अफसर, मीडिया वाहनों का प्रवेश।
-
सब्जी बाजार मोड़ और ट्रांसफार्मर मोड़ : केवल पासयुक्त वाहनों का प्रवेश।
बड़े वाहनों की अंतिम सीमा
-
रिंग रोड-बोड़या मार्ग : बोड़या तक।
-
चाईबासा-खूंटी : बिरसा चौक तक।
-
पलामू-लोहरदगा : तिलता चौक तक।
-
गुमला-सिमडेगा : आईटीआई बस स्टैंड तक।
-
जमशेदपुर : दुर्गा सोरेन चौक या कुसई घाघरा तक।
-
पतरातू-कांके रोड : चांदनी चौक तक।
-
बूटी मोड़-बरियातू रोड : बूटी मोड़ तक।
