हजारीबाग।

जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के केरेडारी-सलगा मार्ग पर ईंट लोड करने जा रही एक ट्रैक्टर 25 फीट नीचे गड्ढे में लुढ़क गई, जिससे उसपर सवार चालक सहित तीन लोग दब गए। इसमें एक मजदूर सिकंदर भुईयां की मौत् हो गई। जबकि चालक सचिन कुमार और एक अन्य मजदूर अजय भुईयां बुरी तरह जख्मी हो गया है। घायलो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी अनुसार तीनो ट्रैक्टर पर सवार होकर ईंट लोड करने कुठान गांव जा रहे थे। इस क्रम में ट्रैक्टर केरेडारी-सलगा मार्ग के नीचे लुढ़क गया। इससे चालक और दाेनो मजदूर ट्रैक्टर के नीचे दब गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगो ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने चालक सचिन को निकालकर पहले अस्पताल पहुंचाया। जबकि ट्रैक्टर के नीचे बुरी तरह से दबे दोनो मजदूरो को जेसीबी की मदद से करीब दो घंटे बाद निकाला गया। तब तक एक मजदूर की मौत हो चूकी थी, जबकि एक अन्य घायल मजदूर को अस्पताल भेजा गया।