Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 23:23
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ramgarh: केस में गवाही रोकने के लिए अमन श्रीवास्तव गिरोह ने भुरकुंडा के दो युवकों का किया था अपहरण, एक गिरफ्तार
    Headline

    Ramgarh: केस में गवाही रोकने के लिए अमन श्रीवास्तव गिरोह ने भुरकुंडा के दो युवकों का किया था अपहरण, एक गिरफ्तार

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ramgarh:  जिले में अमन श्रीवास्तव का गिरोह काफी सक्रिय हो गया है। इस गिरोह के सदस्यों ने अपने आका को बचाने के लिए भुरकुंडा के  दो युवकों का अपहरण किया था। गवाही गुजर जाने के बाद उन दोनों युवकों को अपराधियों के द्वारा छोड़ दिया गया। आपराधिक गिरोह और युवक के परिजनों के बीच मेडिएटर का काम कर रहे प्रेम पांडे उर्फ प्रेम प्रकाश पांडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

    इस मामले की जानकारी बुधवार की शाम प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि प्रेम पांडे के द्वारा ही अमन श्रीवास्तव गिरोह का मैसेज भुरकुंडा के युवकों को दिया जा रहा था। एसपी ने बताया कि 13 अगस्त को विक्की साव और शानू कुमार राणा का अपहरण बेहद नाटकीय ढंग से किया गया था। उन लोगों को शादी इंगेजमेंट के कार्यक्रम में वीडियोग्राफी करने के लिए वाराणसी जाने की बात कहकर भुरकुंडा से ही कुछ लोग साथ ले गए थे। दोपहर 2:00 बजे से उन लोगों का मोबाइल ऑफ कर दिया।

    दोनों के घर वालों ने अनहोनी घटना की आशंका से भुरकुंडा पुलिस को लिखित सूचना दी और इस मामले में पुलिस ने तत्काल प्राथमिक की दर्ज की। दोनों युवकों की बरामद के लिए पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार राम, सर्किल इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह, भुरकुंडा ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की और जांच-पड़ताल किया। पुलिस ने इस दौरान अपहरणकर्ताओं की एक कार सासाराम के पास से बरामद की, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा हुआ था।

    कामेश्वर हत्याकांड का चश्मदीद गवाह था अमित

    पुलिस जांच के दौरान यह सामने आया कि 2015 में पतरातू बाजार में पांडे गिरोह के तत्कालीन संचालक किशोर पांडे के पिता कामेश्वर पांडे की सुशील श्रीवास्तव गिरोह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसमें अमन श्रीवास्तव एवं अन्य की संलिप्तता थी। ये लोग वर्तमान में जेल में बंद हैं। इस वारदात में विक्की साव का छोटा भाई अमित साव चश्मदीद गवाह है और 17 अगस्त को उसकी गवाही कोर्ट में होनी थी।

    जेल में बंद अमन श्रीवास्तव गिरोह के द्वारा अमित साव पर अपने पक्ष में गवाही देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था, जिसके लिए प्रेम पांडे एवं भारत पांडे को जिम्मेदारी सौंप गई थी। इस घटना में शामिल प्रेम पांडे उर्फ प्रेम प्रकाश पांडे को जयनगर पतरातू से गिरफ्तार किया गया है। उसने अपने बयान में जेल में बंद अमन श्रीवास्तव से मोबाइल पर बात कर अपहरण करने की साजिश रचने की बात कही है। प्रेम पांडे पूर्व में भोला पांडे गिरोह में काम करता था। दो-तीन वर्ष पूर्व भोला पांडे गिरोह से अलग होकर अपना गिरोह चलाता था। इसके विरुद्ध पूर्व में कई हत्या और रंगदारी के केस दर्ज हैं। वर्तमान में अमन श्रीवास्तव गिरोह के लिए वह काम कर रहा है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Aman Shrivastav gang kidnapping testimony
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    March 10, 2026

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    March 10, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.