Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 16 March 2026 || 00:33
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»पलामू में TSPC के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, एके 47 बरामद
    Headline

    पलामू में TSPC के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, एके 47 बरामद

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Palamu News:  विधानसभा चुनाव से पहले पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (तृतीय प्रस्तुति सम्मेनलन कमेटी) के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एके-47 रायफल, 7.65 एमएम की 79 गोली, पिस्टल एवं कट्टा बरामद किया गया है। तीनों टीएसपीसी के उग्रवादी आक्रमण गंझू दस्ता के सदस्य हैं।

    जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने मंगलवार दोपहर एसपी कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी के तीन-चार सदस्य पांकी थाना क्षेत्र के कारीमाटी जंगल में हथियारों के साथ देखे गए हैं। उनकी मंशा किसी अप्रिय घटना को अंजाम देना है। विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने और संवेदकों से लेवी वसूलने व संगठन विस्तार की योजना है।

    सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने एक ऑपरेशन प्लान तैयार कर पांकी और मनातू थानों की टीम को अभियान चलाने का निर्देश दिया। पुलिस टीम ने कारीमाटी जंगल को चारों ओर से घेरकर सघन सर्च अभियान चलाया। इस दौरान सखुआ पेड़ के नीचे तीन संदिग्ध व्यक्ति आपस में बात करते हुए पाए गए। जैसे ही पुलिस टीम उन तक पहुंची, वे भागने लगे लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से तीनों को पकड़ लिया गया।

    पकड़े गए उग्रवादियों की पहचान श्रवण उरांव उर्फ हेमन्त उर्फ अभय कुमार (26) निवासी ग्राम-आमडीह, थाना-रोहतास, बिहार, वर्तमान में कठौतिया चतरा के सदर थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर में रहता है। प्रेम गंझू उर्फ सागर उर्फ दशरथ गंझू (24) निवासी लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के ग्राम-मासियातु ढिपका टोली एवं संतू कुमार उर्फ शैलेन्द्र निवासी ग्राम-बलही, थाना-कुन्दा, जिला-चतरा के रूप में हुई है। इन सभी ने स्वीकार किया कि वे टीएसपीसी संगठन के आक्रमण गंझू दस्ते के सक्रिय सदस्य हैं।

    एसपी ने बताया कि चतरा जिले में पोस्ता की फसल नष्ट करने के दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार संतू शामिल था। वह डकैती कांड का भी आरोपित रहा है। उन्होंने बताया कि प्रेम गंझू पर छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। हेरहंज में दो, बालूमाथ में तीन और लातेहार में एक मामला है। संतू के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं। छतरपुर, कुंदा, लावालौंग, वशिष्ट नगर एवं चतरा थाना में एक एक मामले दर्ज हैं। हेमंत पर मनिका और हेरहंज थाना में एक एक मामले दर्ज हैं।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    assembly elections banned militant organisations TSPC
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Dhanbad News : SIR को लेकर कांग्रेस ने शुरू की जागरूकता मुहिम, ग्रामीण इलाके में लोगों को दी जानकारी

    March 15, 2026

    Palamu News : सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, तीन दर्जन सिलेंडर मिले; चार लोग गंभीर

    March 15, 2026

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    March 14, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    रिलीज से पहले विवादों में घिरी रणवीर सिंह की Dhurandhar 2, सिख समुदाय ने भेजा लीगल नोटिस

    Dhanbad News : SIR को लेकर कांग्रेस ने शुरू की जागरूकता मुहिम, ग्रामीण इलाके में लोगों को दी जानकारी

    Palamu News : सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, तीन दर्जन सिलेंडर मिले; चार लोग गंभीर

    Jasprit Bumrah को भी पड़ने लगी है मार… पाकिस्तानी सेलेक्टर की बेतुकी बयानबाजी

    Badshah Titri Song Controversy : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.