Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 10:14
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»राहुल दुबे गैंग के तीन अपराधी गिरफ्तार, दो पिस्टल और सात जिंदा गोली बरामद
    Headline

    राहुल दुबे गैंग के तीन अपराधी गिरफ्तार, दो पिस्टल और सात जिंदा गोली बरामद

    today post liveBy today post liveSeptember 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Rangarh News:– जिले के भुरकुंडा क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले राहुल दुबे गैंग के तीन शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से दो पिस्टल, सात जिंदा गोली और तीन मोबाइल बरामद हुआ है। यह जानकारी गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान एसपी अजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में रांची रोड, मरार, मिश्रा टोला निवासी तुषार मिश्रा उर्फ सौम्या मिश्रा उर्फ मिश्रा, धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा जमुआ निवासी मंगलेश कुमार उर्फ मंगलेश और हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत महुंगाई कला गांव निवासी मुकेश कुमार उर्फ मुकु शामिल है।

    एसपी ने बताया कि राहुल दुबे गैंग के इन शातिर अपराधियों ने 18 अगस्त और 29 अगस्त को दो अलग-अलग स्थानों पर गोली चलाई थी। भुरकुंडा स्थित आरए मीनिंग के साइट पर रंगदारी मांगने और दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की। इसके बाद सेंट्रल सौंदा भुरकुंडा सीसीएल रेलवे साइडिंग स्थित पप्पू जैन के साइट पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से अंधाधुंध फायरिंग की। इस घटना के बाद पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में एसआईटी बनाई गई।

     

    एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए रामगढ़ के कोठार स्थित एक होटल में रुके हुए हैं। तत्काल पुलिस ने वहां छापेमारी की तो तुषार, मंगलेश और मुकेश की गिरफ्तारी हो गई। पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ की गई दोनों घटनाओं में इस्तेमाल किए गए पिस्टल बरामद हुआ। इसके अलावा सात जिंदा गोली, एक पिस्तौल का मैगज़ीन भी पुलिस को मिला।

    एसपी अजय कुमार ने बताया कि राहुल दुबे गैंग के सभी अपराधी कुजू ओपी क्षेत्र के महुआ टुंगरी में भी फायरिंग करने की योजना बना रहे थे। वे लोग व्यापारियों, ठेकेदारों और काम करने वाले लोगों को फोन कर धमकाते थे और रंगदारी वसूलते थे। उन लोगों को राहुल दुबे से सीधे निर्देश मिलता था। यहां तक कि किस व्यक्ति को कब फोन करना है, यह सारे निर्देश राहुल दुबे ही उन्हें देता था।

    एसपी ने बताया कि छापेमारी दल में शामिल सभी पदाधिकारी और जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्हें अवार्ड भी मिलेगा।

    छापेमारी दल में पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी, पतरातू इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता, भुरकुंडा ओपी प्रभारी निर्भय कुमार गुप्ता, भदानी नगर ओपी प्रभारी अख्तर अली, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा, बासल थाना प्रभारी कैलाश कुमार, भुरकुंडा ओपी के कुणाल कुमार,‌ रामगढ़ थाना के मंटू कुमार शर्मा, पतरातू थाना के प्रदीप कुमार रजक और टेक्निकल सेल के मोहम्मद नौशाद शामिल थे।

     

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.