Mumbai News:- उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर को RDX से उड़ाने की साजिश का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के बीड जिले के एक युवक को पाकिस्तान से आए एक संदिग्ध मैसेज में इस आतंकी गतिविधि में शामिल होने के लिए एक लाख रुपये का ऑफर दिया गया है।
इस सनसनीखेज मामले की शिकायत शिरुर कासर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने युवक के मोबाइल में प्राप्त मैसेज, ऑडियो क्लिप और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ऑडियो क्लिप में संदिग्ध व्यक्ति युवक को कहता है, “बताओ, हमारा साथ दो, अपना मुंह खोलो, तुम्हे रकम चाहिए। अयोध्या के मंदिर को RDX से उड़ाना है। इस काम के लिए हमें 50 आदमी चाहिए। RDX पहुंच जाएगा। जो काम करेगा, उसे एक-एक लाख मिलेंगे। अगर नहीं कर सकते तो किसी और का नंबर दो।”
इस मैसेज में कराची के एक स्थान का लोकेशन भी भेजा गया है, जिससे यह संदेह और मजबूत हुआ है कि यह संपर्क पाकिस्तान से हुआ है।
शिकायतकर्ता युवक ने इस संदिग्ध संदेश की गंभीरता को समझते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसके बाद जिले में हड़कंप मच गया। शिरुर कासर पुलिस स्टेशन की एक टीम मामले की गहराई से छानबीन कर रही है और संबंधित सायबर यूनिट भी जांच में जुट गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले को गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा विषय मानते हुए उच्च स्तर पर सूचना साझा की गई है और एटीएस एवं इंटेलिजेंस एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।
इस खबर को भी पढ़ें : झारखण्ड शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन,सरकारी आवास पर बाथरूम में फिसलने से सिर में आई थी गहरी चोट एयर एम्बुलेंस में गयी जान
इस खबर को भी पढ़ें : बाबा बैद्यनाथ धाम में अब तक 44 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण,सावन मेले में सुरक्षा चाक-चौबंद, विदेशी श्रद्धालु भी कर रहे जलार्पण

