WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
सुपौल।
एमएलसी बनने के बाद अपने घर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने रविवार को कहा कि किसानों के ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले व तिरंगे के अपमान से पूरे देश में गुस्सा है। 26 जनवरी के जश्न के दिन ट्रैक्टर के टायर के नीचे लोकतंत्र और गणतंत्र को कुचलने की साजिश हुई है। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जिस लाल किले के प्राचीर से देश के प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं वही लोग किसी अन्य की दूसरी झंडा फहराते नहीं देख सकते हैं। यही कारण है कि तिरंगे के अपमान के विरोध में पूरा देश है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक नहीं है पर गाली गलौज व असभ्य भाषा बोलने की आजादी नहीं दी जा सकती है। मौके पर विधायक नीरज कुमार सिंह, बबलू व नागेंद्र नारायण ठाकुर आदि मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

