Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 9 March 2026 || 18:41
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»चोरी का खुलासा: अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, लाखों की नकदी-जेवर बरामद
    Headline

    चोरी का खुलासा: अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, लाखों की नकदी-जेवर बरामद

    today post liveBy today post liveSeptember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Bokaro News:-  पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले में सक्रिय अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से लाखों रुपये की नकदी, सोना-चांदी के जेवर, मोटरसाइकिल और चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए गए हैं।

    गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का सरगना राजू अंसारी उर्फ मछलीवाला, फैयाज अंसारी उर्फ गुड्डू, आबिद अंसारी उर्फ धन्नु, राहुल कुमार वर्मा और रवि रंगराव शिंदे शामिल हैं। सभी धनबाद जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह बोकारो के साथ-साथ धनबाद और पश्चिम बंगाल के पूरुलिया व वर्द्धमान जिलों में भी सक्रिय था।

    एसपी हरविंदर सिंह ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि पिछले कुछ महीनों से बालीडीह, गोमिया, बीटीपीएस, दुग्दा और चंद्रपुरा इलाके में दिनदहाड़े ताला तोड़कर चोरी की कई घटनाएं हो रही थीं। इन मामलों की जांच के लिए डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई थी। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया।

    पुलिस के अनुसार सरगना राजू अंसारी उर्फ मछलीवाला पर 55 से अधिक मामले दर्ज हैं। फैयाज अंसारी उर्फ गुड्डू के खिलाफ 25 से ज्यादा और आबिद अंसारी उर्फ धन्नु पर 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं राहुल वर्मा और रवि रंगराव शिंदे भी धनबाद जिले के सक्रिय अपराधी हैं।

    गिरोह से 3.07 लाख रुपये नकद, 97 ग्राम सोना, एक किलो चांदी (गलाया हुआ), चांदी की पायल, बिछिया, सिकरी, सिक्के, दो मोटरसाइकिल, सोना गलाने के उपकरण, मोबाइल फोन और ताला तोड़ने के औजार बरामद किए गए हैं।

    एसपी हरविंदर सिंह ने पुलिस टीम की इस उपलब्धि की सराहना की और लोगों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि घर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाना, पड़ोसियों से संपर्क बनाए रखना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देना जरूरी है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : महिला दिवस पर चली महिला स्पेशल ट्रेन, महिला रेलकर्मियों ने संभालीं पूरी कमान

    March 8, 2026

    Jharkhand Police अब होगी पेपरलेस, ईमेल और व्हाट्सएप से भेजे जाएंगे समन और वारंट

    March 8, 2026

    जदयू में शामिल हुए निशांत कुमार, बोले– पिता के मार्गदर्शन में करूंगा जनकल्याण का काम

    March 8, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : बिहार-बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाने की चर्चा पर सियासी घमासान

    कौन हैं आकृति अग्रवाल, जिनसे सगाई कर चर्चा में आए क्रिकेटर Prithvi Shaw?

    Ranchi News : महिला दिवस पर चली महिला स्पेशल ट्रेन, महिला रेलकर्मियों ने संभालीं पूरी कमान

    Tips For Healthy Eyes : घंटों कम्प्यूटर पर काम करते हैं? आंखों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

    Jharkhand Police अब होगी पेपरलेस, ईमेल और व्हाट्सएप से भेजे जाएंगे समन और वारंट

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.