भागलपुर।

चूल्हे चिंगारी से जिले के नारायणपुर प्रखंड के कसमावाद दियारा का पूरा गांव जलकर राख हो गया। घटना मंगलवार की दोपहर की है। गांव के 300 से अधिक घरो के जलने की खबर है, जिसमें लाखो रूपए की संपत्ति भी शामिल है। जब तक दमकल की गाड़ी वहां पहुंची, तब तक पूरा गांव राख की ढेर में तब्दील हो गया था और सिर्फ बचा था केवल ग्रामीणों की आंखो में आंसू। लोग खाने को मोहताज हो गए। जानकारी अनुसार खाना बनाने के क्रम में चूल्हे से निकली चिंगारी से एक फूस के घर में आग लग गई। हवा की तेज रफ्तार के कारण आग ने एक एक कर सभी घरो को अपने आगोश में ले लिया। लपटे इतनी तेज थी कि ग्रामीणों को कुछ समझ में नहीं आ रहा था। लोग जान बचाकर भागने में लगे रहे। घरो में रखे पलंग, चौकी, बिछावन, कपड़ा, पंखा, टीवी, अनाज, गहने और जरूरी कागजात सभी जल गए। 12 से अधिक मवेशियों की मौत हो गई। गांव के राजेंद्र मंडल, हरि मंडल, तरूण मंडल, शंभू मंडल आदि ने बताया कि हादसे से पूरे गांव के लोग सदमें में है। लोग किसी तरह अपनी जान बचायी। पर संपत्ति जलकर राख हो गया।
Follow this: CbITY Digital Marketing Agency in Jhumri Telaiya.