Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 00:23
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»मां काली और शीतला मंदिर में चोर को मिला चमत्कारी दंड, मूर्ति के सामने हुआ बेहोश
    Headline

    मां काली और शीतला मंदिर में चोर को मिला चमत्कारी दंड, मूर्ति के सामने हुआ बेहोश

    today post liveBy today post liveJuly 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Chaibasa News:- पश्चिम सिंहभूम जिला के बड़ाजामदा में मंगलवार की अहले सुबह एक चमत्कारिक घटना घटी। जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। टंकीसाई निवासी वीर नायक, पिता विजय नायक, नशे की हालत में बड़ाजामदा स्थित माँ काली और शीतला मंदिर में चोरी करने घुसा। बताया जाता है कि उसने मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी से पैसे निकाले और माँ शीतला की प्रतिमा पर चढ़े सोने-चांदी के आभूषण भी उतार लिए। लेकिन जैसे ही वह चोरी कर बाहर निकलने की कोशिश करने लगा, तभी नशे और नींद की गोली टी-10 के असर से उसकी हालत बिगड़ गई और वह मूर्ति के सामने ही बेहोश होकर गिर पड़ा।

    सुबह जब स्थानीय लोग पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर का दरवाजा टूटा हुआ है। अंदर जाने पर माँ शीतला की प्रतिमा के सामने युवक अचेत अवस्था में पड़ा था। यह दृश्य देख लोग हैरान रह गए। घटना की सूचना समाजसेवी मदन गुप्ता को दी गई, जो सुबह चार बजे मंदिर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले मंदिर का दरवाजा बंद कर दिया ताकि और कोई अंदर न जा सके। इसके बाद बड़ाजामदा ओपी प्रभारी बालेश्वर ऊरांव को सूचना दी गई।

    पुलिस टीम के साथ थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की वीडियोग्राफी कराई। मंदिर का दरवाजा खोलकर देखा गया तो चोर अब भी मूर्ति के सामने गहरी नींद में सोया हुआ था। काफी प्रयास के बाद उसे होश में लाया गया और उसकी जेब की तलाशी ली गई। तलाशी में मंदिर के दानपेटी से निकाले गए पैसे, सोने-चांदी के आभूषण और नींद की गोली टी-10 बरामद हुई।

    थाना प्रभारी बालेश्वर ऊरांव ने बताया कि रात ढाई बजे तक पेट्रोलिंग के बाद यह घटना घटी। चोर ने तीन-चार नींद की गोलियां खाकर मंदिर में चोरी की कोशिश की, लेकिन गोली का असर इतना तेज था कि वह भागने की बजाय मूर्ति के सामने ही गिर पड़ा। पुलिस ने उसके खिलाफ चोरी, मंदिर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नशे की हालत में सार्वजनिक स्थान पर अपराध करने का मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    इस घटना के बाद पूरे बड़ाजामदा क्षेत्र में इसे माँ काली और शीतला माँ का चमत्कार माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि माँ ने अपनी संपत्ति की रक्षा खुद की और चोर को बाहर जाने ही नहीं दिया। श्रद्धालु इसे ईश्वर का न्याय मान रहे हैं।

    समाजसेवी मदन गुप्ता का कहना है कि यह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि माँ की शक्ति का प्रमाण है। अनिल सिंह का कहना है कि चोर कितना भी चालाक हो, माँ की मर्जी के बिना कुछ नहीं कर सकता।

    वहीं श्रीराम सिंह कहते हैं कि उन्होंने पहली बार ऐसा चमत्कार देखा जब चोर खुद मूर्ति के सामने फंसा रह गया।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Badajamda temple incident Jharkhand temple theft news Maa Kali temple theft miracle Miraculous Dand temple theft Sheetla temple thief unconscious
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    March 13, 2026

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    March 13, 2026

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.