बेगूसराय।

बैंक ऑफ इंडिया की बखरी बाजार शाखा में रविवार को लूट की कोशिश नाकाम हो गई। आस पड़ोस के लोगो की सजगता के कारण लूटेराे को जान बचाकर भागना पड़ा। लूटेरो ने पास के सीसीटीवी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि उसका हार्ड डिस्क सुरक्षित रह गया है। जानकारी अनुसार रविवार की देर रात को लूटेरे गैस कटर के सहारे शटर और मुख्य गेट का ताला काटकर बैंक के अंदर घुस गए थे। लॉकर के समीप दीवार को काटकर उसका ताला भी तोड़ डाला था। लेकिन इस बीच आस पड़ोस के लोगो के जगने पर लूट की घटना को अंजाम नहीं दे सके। इसके बाद सभी लूटेरो को भागना पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बैंक शाखा पहुंची और छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष बासुकीनाथ झा ने बताया कि लूटेरो की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है। जल्द ही लूटेरो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मालूम हो कि इन दिनो जिले के बैंक अपराधियों के निशाने पर है। बैंको में लगातार लूट और चोरी की वारदात हो रही है।