मुंगेर।
बिहार राज्य के 3 जिलों की मोस्ट वांटेड हार्डकोर महिला नक्सली प्रमिला कोड़ा को एसटीएफ ने शुक्रवार की देर रात को गिरफ्तार कर लिया। मुंगेर सहित लखीसराय और जमुई जिलों के संगीन 11 अपराधिक मामलों में वह फरार चल रही थी। हाल के वर्षों में संगठन के काम से महिला नक्सली जम्मू कश्मीर चली गई थी।

मुंगेर के एएसपी अभियान राजकुमार राज ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना पर एसटीएफ जमालपुर और लडै़याटांड थाना कि संयुक्त पुलिस ने छापेमारी कर महिला नक्सली को गौरैया गांव से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला नक्सली संगठन के बड़े नक्सली अर्जुन कोड़ा और प्रवेश दा के दस्ते की सक्रिय सदस्य रही है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस आगे भी नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाएगी। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक और लडै़याटांड थाना के एसएचओ नीरज ठाकुर मौजूद थे