पूर्णिया।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को सुर्खियों में रहे पूर्णिया के कृषि पदाधिकारी शंकर झा को डेढ़ लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इससे रिश्वतखोर अधिकारियों में हड़कंप है। निगरानी विभाग के हवाले से मिली जानकारी अनुसार कृषि पदाधिकारी सरकारी काम के एवज में एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। इस पर उसने इसकी लिखित शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के समक्ष की थी। शिकायत के बाद अन्वेषण ब्यूरो की टीम कृषि पदाधिकारी शंकर झा पर निगरानी शुरू कर दी थी। फिर पदाधिकारी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। शिकायतकर्ता ने जैसे ही कृषि पदाधिकारी को रुपया दिया, टीम रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
उल्लेखनीय हो कि कृषि पदाधिकारी झा इसके पहले भी मीडिया में चर्चित रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान कृषि पदाधिकारी को एक फ़र्टिलाइज़र व्यवसाई से जान मारने की धमकी मिली थी। नकली बीज के मामले में किसानों की शिकायत पर कृषि पदाधिकारी ने छापेमारी की थी, जिसको लेकर रिया फ़र्टिलाइज़र के मालिक पंकज कुमार चौधरी उनसे उलझ गए और जान मारने की धमकी दे दी। वही खाद बीज के व्यवसायियों द्वारा कृषि पदाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार के आलोक में सात व्यवसायियों का निबंधन निलंबित किया गया था।

