Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 01:35
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»विधानसभा में दो दिवसीय प्रथम झारखंड छात्र संसद 2021 का आगाज
    Headline

    विधानसभा में दो दिवसीय प्रथम झारखंड छात्र संसद 2021 का आगाज

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    रांची। झारखंड विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय पहले झारखंड छात्र संसद 2021 का उद्घाटन शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष मुख्यमंत्री और संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने संयुक्त रूप से किया। इसमें राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालय से चयनित 24 छात्र छात्राएं हैं शामिल हो रहे हैं।  मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि राज्य के युवा मुख्यमंत्री झारखंड झारखंड के युवाओं के अंदर क्षमता विकास के लिए गंभीर हैं । इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए यह आयोजन किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि इस छात्र संसद में शामिल छात्र -छात्राएं विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका व्यवस्था की जानकारी समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का काम करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संसदीय व्यवस्था का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की है। समाज व सपना तभी साकार होगा जब संसदीय व्यवस्था की जानकारी आम जनों तक पहुंचेगी।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रथम झारखंड छात्र संसद 2021 का विषय काफी संवेदनशील और महत्वपूर्ण है। उन्होंने शामिल छात्र-छात्राओं से कहा कि आप सदन की स्वस्थ परंपरा को गढ़ने और युवा पीढ़ी को प्रेरित करने का काम करें। सामाजिक परिवर्तन युवाओं के माध्यम से ही संभव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा और राज्यों के विधानसभाओं से राज्य एवं देश की दिशा दी जाती है। विभिन्न वर्गों के विकास के लिए यही से कानून बनते हैं और इससे विकास का पहिया आगे बढ़ता है। जबकि संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि झारखंड विधानसभा देश की पहली विधानसभा है जहां इस तरह के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इससे छात्र-छात्राओं को संसदीय परंपरा की जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग ही अच्छे उद्देश्यों के साथ देश को आगे बढ़ा सकते हैं।इस अवसर पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बैच लगाकर सम्मानित किया।

    मौके पर  मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, हाफिजुल हसन अंसारी, सत्यानंद भोक्ता, विधायक सरयू राय, मथुरा महतो, स्टीफन मरांडी, इरफान अंसारी, समरीलाल, नलिन सोरेन, दीपिका पांडेय सिंह, ममता देवी, पूर्णिमा नीरज सिंह, उमाशंकर अकेला, दशरथ गागराई, सविता महतो, भूषण बाड़ा एवं प्रभारी विधानसभा अध्यक्ष मिथिलेश कुमार मिश्र, पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च के प्रमुख चक्षु राय एवं रजत अस्थाना सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    छात्र संसद रांची न्यूज विधानसभा विश्वविद्यालय
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.