WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
Hazaribag News:– केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू पंचायत अंतर्गत बघुताबर टोला निवासी रूपलाल करमाली (35) की रविवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात लगभग 12 बजे अपराधी छत के सहारे घर में घुसे और रूपलाल करमाली पर पाँच गोलियाँ चलाई। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। गोली चलने की आवाज से घर में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जाता है कि मृतक बुंडू मंडा पूजा में भगत पूजारी का कार्य करते थे। हत्या के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।
सूचना मिलते ही केरेडारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है। अपराधियों की तलाश जारी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

