Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 15:42
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»मुख्यमंत्री ने करीब 11 अरब की लागत से 110 योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास
    Headline

    मुख्यमंत्री ने करीब 11 अरब की लागत से 110 योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    . कल्याणकारी योजनाओं के 88777 लाभुकों के बीच 1 अरब 59 करोड़ 37 लाख 77 हज़ार 231 रुपए की परिसंपत्तियों का मुख्यमंत्री ने किया वितरण

    .मुख्यमंत्री ने 103 अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र

    दुमका ।सरकार की योजनाएं धरातल पर उतरे। योजनाओं का क्रियान्वयन तीव्र गति हो। योजनाएं ससमय पूरी हो। इसके लिए योजनाओं की लगातार निगरानी जरूरी है। इसी कड़ी में मैं स्वयं जिलों में जाकर मुख्यालय और जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की जमीनी हकीकत की जानकारी ले रहा हूं। ये बातें  मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने आज दुमका में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित और बहु उपयोगी कन्वेंशन सेंटर के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही।  मौके पर मुख्यमंत्री ने 110 योजनाओं का उद्घाटन – शिलान्यास, लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण और अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

    जिस जिले की योजना हो, उसकी समीक्षा वहीं हो

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला स्तरीय योजनाओं की समीक्षा जिलों में होनी चाहिए । इससे निश्चित तौर पर बेहतर नतीजे आएंगे। मुख्यालय मैं बैठे वरीय अधिकारी की जिम्मेदारी है कि वे जिला स्तरीय योजनाओं की मॉनिटरिंग नियमित रूप से करें। अगर सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाएंगे तो हम एक बेहतर और व्यवस्थित व्यवस्था दे सकेंगे। इसका फायदा इस राज्य और यहां रहने वाले लोगों को होगा।

    पंचायतों में शिविरों के माध्यम से लोगों के समस्याओं का समाधान

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने इस राज्य में पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं को दूर करने की एक नई परिपाटी शुरू की । योजना की सफलता का आकलन इसी बात से किया जा सकता है कि लाखों लोगों को उनके दरवाजे पर जाकर सरकार की योजनाओं का लाभ दिया गया।

    कन्वेंशन सेंटर में एक ही छत के नीचे कई सुविधाएं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि दुमका संथाल परगना प्रमंडल का केंद्र बिंदु होने के साथ झारखंड की उप राजधानी है। यह जिला कई क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना कर आगे बढ़ रहा है। इस कड़ी में कन्वेंशन सेंटर यहां के लिए एक और बड़ी सौगात है। यह सेंटर एक मायने में पूर्ण पैकेज की तरह है ,जहां सांस्कृतिक, सेमिनार, सम्मेलन समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं। यह आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित और बहु उपयोगी सेंटर है, जहां एक छत के नीचे कई सुविधाएं उपलब्ध है । इस सेंटर की व्यवस्था मेंटेन रहे , इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी।

    कार्यक्रम आयोजन के लिए बड़े होटलों और शहरों का रुख नहीं करना होगा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार देखा गया है कि छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों के कार्यक्रमों के लिए भी बड़े होटलों या बड़े शहरों का रुख करना होता है। लेकिन, कन्वेंशन सेंटर के होने से अब यहां के कार्यक्रम इसी शहर और जिले में आयोजित होंगे, जिसमें वास्तविक रूप से कार्यक्रम से जुड़े ज्यादा से ज्यादा लोगों को भी शामिल होने का मौका मिलेगा।

     

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    दुमका न्यूज नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री योजना शिलान्यास सौगात
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    March 10, 2026

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    March 10, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.