koderma News :- झारखंड उच्च न्यायालय, रांची के मुख्य न्यायाधीश माननीय तरलोक सिंह चौहान कोडरमा पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी अमनदीप चौहान एवं झारखंड उच्च न्यायालय के महानिबंधक मनोज प्रसाद भी मौजूद रहे।
मुख्य न्यायाधीश ने अपने निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान कोडरमा न्यायालय परिसर का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न न्यायालय कक्षों, कार्यालयों और न्यायिक कार्यों से जुड़े संसाधनों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को न्यायालय परिसर में स्वच्छता, व्यवस्थाओं और सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायिक अधिकारियों से भी संवाद किया और न्यायिक व्यवस्था की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के उपरांत माननीय मुख्य न्यायाधीश ने कोडरमा न्याय मंडल में बने नए क्रीज़ का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर में ऐसी सुविधाओं का होना आवश्यक है, ताकि अधिकारियों और कर्मियों को कार्य के साथ-साथ बेहतर वातावरण भी मिल सके। जिसके बाद मुख्य न्यायाधीश अपने दल-बल के साथ तिलैया डैम पहुंचे,जंहा अपनी पत्नी के साथ बोटिंग का लुप्त उठाते हुए प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया

