Browsing: बहरेट

भाजपा महिला मोर्चा ने रविवार को दुमका एवं बहरेट में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार एवं दुष्कर्म की घटनाएं के विरोध में आक्रोश रैली निकाली। जिलाध्यक्ष संगीता सिन्हा के नेतृत्व में  सांमन्तो काली मंदिर से झंडा चौक तक  निकाली गई रैली में हेमंत सरकार हाय हाय, बलात्कारी सरकार इस्तीफा दो, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को बंद करो, दोषियों को अभिलंब गिरफ्तार करो, महिलाओं का उत्पीड़न बंद करो, बलात्कारियों को फांसी दो, झारखंड सरकार मुर्दाबाद, हेमंत सरकार होश में आओ, के नारों लगाए जा रहे थें।