Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 15:56
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»झारखंड के गढ़वा में सात वर्षीय बच्ची में मंकीपॉक्स से मिलते जुलते लक्षण, स्वास्थ्य विभाग की अब तक पुष्टि नहीं
    Headline

    झारखंड के गढ़वा में सात वर्षीय बच्ची में मंकीपॉक्स से मिलते जुलते लक्षण, स्वास्थ्य विभाग की अब तक पुष्टि नहीं

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 27, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    रांची।  गढ़वा जिले में एक सात वर्षीय बच्ची में मंकी पॉक्स से मिलते जुलते लक्षण मिले है। हलांकि स्वास्थ्य विभाग ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है, पर एहतियात के तौर पर बच्ची को सदर अस्पताल के एक वार्ड में अलग रखा गया है। जिला महामारी प्रभारी डा. संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि जिला सर्विलांस टीम बच्ची की स्थिति पर नजर रखे हुए है। एक वार्ड में रखकर बच्ची का इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि बच्ची के शरीर पर छाले होने सहित दर्द और अन्य लक्षण है।

    महामारी विशेषज्ञ डा.संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि बालिका का कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। बालिका की मां स्वास्थ्य विभाग से संबंधित है। बीमार बच्ची में मंकीपॉक्स से मिलते जुलते लक्षण के कारण परिवार वालों ने बच्ची को सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया है। वह चार दिनों से बीमार है। तब उसके लक्षण के आधार पर इलाज व जांच की प्रक्रिया शुरू की गई है।  उन्होंने बताया कि मंकीपॉक्स का वायरस छूने के बाद ही एक-दूसरे में ट्रांसफर होता है।  वायरस हवा से नहीं फैलता है।  फिर भी सावधानी बरतने की जरूरत हैऔर पैनिक होने की कोई जरूरत नहीं है। इस वक्त देश में कुल 4 मंकीपॉक्स केस की पुष्टि हो चुकी है।

    उल्लेखनीय है कि मंकी पॉक्स को लेकर झारखंड में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। राज्य के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने रिम्स सहित सभी मेडिकल कॉलेज और सिविल सर्जन को पत्र लिखकर इसके बचाव, रोकथाम, नियंत्रण और जांच के साथ सतत निगरानी को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया है। मंकीपॉक्स अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 74 देशों में फैल चुका है और मई 2022 के बाद से अब तक दुनिया भर में इसके 16 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल भी घोषित कर दिया है।

    अरुण कुमार सिंह द्वारा जारी निर्देश में विदेशों से यात्रा कर लौटने वाला व्यक्ति को यदि 21 दिन के अंदर बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द और कमजोरी महसूस होती है तो इस परिस्थिति में बिना देर किए उसकी जांच सुनिश्चित करने जा निर्देश दिया गया है। वहीं, संदिग्धों की सूचना मिलने पर जिला सर्विलांस इकाई के जिला निगरानी पदाधिकारी को सूचना देने का भी निर्देश दिया गया है। मंकीपॉक्स के मद्देनजर, राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज समेत सभी जिला अस्पतालों में 5-5 आइसोलेशन बेड चिन्हित कर रखने का भी निर्देश दिया गया है।

    वैसे मरीज चेचक जैसे लक्षण वाले यानी बुखार, सिरदर्द, शरीर में चकते होना, ये तीन सप्ताह तक रह सकते हैं। ऐसे संदिग्धों की चिकित्सा महाविद्यालय व जिला अस्पताल के ओपीडी क्लिनिक में एक्टिव सर्विलांस कर मंकीपॉक्स की पहचान की जाए। उक्त बीमारी से बचाव के लिए जनमानस में आईईसी व बीसीसी द्वारा जागरूकता संबंधित कार्य करते हुए सभी स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित करें।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    इलाज गढ़वा न्यूज बच्ची मंकी पॅाक्स सदर अस्पताल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.