Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 22:19
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»एक करोड़ के इनामी अनल दा के मारक दस्ते के एरिया कमांडर समेत तीन नक्सलियों का सरेंडर
    Headline

    एक करोड़ के इनामी अनल दा के मारक दस्ते के एरिया कमांडर समेत तीन नक्सलियों का सरेंडर

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 8, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    रांची। रेंज डीआईजी के कार्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में तीन हार्डकोर माओवादियों ने आईजी अभियान एवी होमकर के समक्ष सरेंडर कर दिया। इसमें एरिया कमांडर बैलून सरदार, दस्ता सदस्य गाजु उर्फ सूरज सरदार और रायमुनी कुमारी उर्फ गीता शामिल है। सभी एक करोड के इनामी माओवादी सेंट्रल कमेटी मेंबर अनल दा उर्फ पति राम मांझी के मारक दस्ते में थे। नक्सलियों के सरेंडर करने से संगठन को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।

    मौके पर आईजी अभियान ने कहा कि आज झारखंड पुलिस के लिए महत्वपूर्ण दिन है। सेंट्रल कमेटी सदस्य अनल दा के दस्ते के एरिया कमांडर सहित तीन ने सरेंडर किया है। सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत झारखंड को नक्सल मुक्त बनाने के लिए भटके लोगो को मुख्यधारा में लौटाया जा रहा है। पुलिस, सीआरपीएफ व अन्य अर्द्धसैनिक बल इसके लिए लगातार अभियान चला रहे है। इसमें सफलता मिल रही है। कई प्रतिबंधित नक्सली संगठनो के बड़े नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस के लगातार अभियान और संगठन के आंतरिक शोषण से परेशान तथा पुर्नवासनीति से प्रभावित होकर तीनो नक्सलियों ने सरेंडर किया है।

    जानकारी के अनुसार तीनों नक्सली वर्ष 2019 में खरसावां थाना क्षेत्र के चांदनी चौक स्थित भाजपा कार्यालय को दहशत फैलाने के उद्देश्य लोकसभा चुनाव के ठीक पहले आईईडी लगाकर उड़ाने, वर्ष 2019 में खरसावां थाना क्षेत्र के सुरु डैम की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस पार्टी पर घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट कर हमला करने, वर्ष 2019 में कुचाई थाना क्षेत्र के राय सिंदरी पहाड़ पर अभियान पर निकली पुलिस पार्टी पर घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट करने, वर्ष 2019 में तिरूल्डीह थाना क्षेत्र के कुकड़ू हॉट में पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर घात लगाकर हमला कर पांच पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार कर हथियार छीनने, वर्ष 2019 में कुचाई थाना क्षेत्र के राय सिंदरी पहाड़ में विधानसभा चुनाव को लेकर अभियान पर निकली पुलिस पार्टी पर घात लगाकर चैलेंजर बम से हमला करने, वर्ष 2020 में रायजामा पुलिस पिकेट से आरओपी में निकली पुलिस पार्टी पर कांटागोडा के पास घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट करने, वर्ष 2020 में खरसावां थाना क्षेत्र के राय जामा के एक दंपति मंगल सरदार और लखमनी सरदार को उनके घर पर ही रात में पुलिस मुखबिर का आरोप लगाकर गोली मारकर हत्या करने, वर्ष 2021 में टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी पहाड़ में अभियान पर निकली पुलिस पार्टी पर घात लगाकर हमला करने और वर्ष 2021 में टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी पहाड़ पर पुलिस पार्टी पर हमला कर तीन जवान को मौत के घाट उतारने में शामिल थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    आत्मसमर्पण एरिया कमांडर नक्सली रांची न्यूज सेंट्रल कमेटी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    March 10, 2026

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    March 10, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.