Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 22 May 2025 || 05:10
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»चुनाव»झारखंड में मतदान को लेकर कंपनियों को सख्त निर्देश, कर्मचारियों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश
    चुनाव

    झारखंड में मतदान को लेकर कंपनियों को सख्त निर्देश, कर्मचारियों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश

    News DigitalBy News DigitalNovember 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    झारखंड में विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को है। चुनाव आयोग ने मतदान के दिन कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश देने के लिए कंपनियों को आदेश जारी किया है। जमशेदपुर के कारखाना निरीक्षक, धीरेंद्र सिंह मुंडा ने परिक्षेत्र के 139 कंपनियों के मालिकों और दखलदारों को एक पत्र भेजा है, जिसमें उन्हें निर्देश दिया गया है कि मतदान के दिन सभी कर्मचारियों को अवकाश दिया जाए, ताकि वे अपने वोट का प्रयोग कर सकें।

    शपथ पत्र से सुनिश्चित होगा अवकाश

    कारखाना निरीक्षक ने बताया कि इस आदेश के तहत कंपनियों से शपथ पत्र लिया गया है, जिससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कर्मचारियों को मतदान के दिन कार्य से अवकाश मिलेगा। आदेश के मुताबिक, यदि मतदान के दिन किसी कर्मचारी को काम करते हुए पाया जाता है, तो संबंधित कंपनी के खिलाफ कारखाना अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    पहले ही घोषित कर चुकी हैं कई कंपनियां अवकाश

    कुछ प्रमुख कंपनियों ने पहले ही चुनाव के दिन कर्मचारियों को अवकाश देने की घोषणा कर दी है। इनमें टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, जोजोबेरा पावर प्लांट, टाटा ब्लूस्कोप, टाटा पिगमेंट, टाटा कमिंस, स्टील स्ट्रीप व्हील्स, एयर वाटर इंडिया और यजाकी इंडिया जैसी कंपनियां शामिल हैं।

    रांची में भी उठी अवकाश की मांग

    रांची थोक वस्त्र विक्रेता कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शंकर प्रसाद ने चुनाव आयोग और अन्य अधिकारियों से अपील की है कि मॉल्स और निजी प्रतिष्ठान भी मतदान के दिन अपने कर्मचारियों को छुट्टी दें। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान कई कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य नौकरी के डर से मतदान में हिस्सा नहीं ले पाए थे। इस बार वे चाहते हैं कि कर्मचारियों और उनके परिवारों को मतदान का मौका मिले।

    प्रचार अभियान का समापन

    उधर, 13 नवंबर को होने वाले चुनाव के पहले चरण के प्रचार अभियान का समापन सोमवार को हो गया। अंतिम दिन, राष्ट्रीय नेताओं ने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया और चुनावी रैलियों में शिरकत की। अब प्रत्याशी जनसंपर्क के जरिए मतदाताओं को रिझाने में जुटे हुए हैं। 13 नवंबर को मतदान के लिए सुबह 7 बजे से 4 बजे तक का समय तय किया गया है, और सोमवार शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    jamshedpur news jharkhand chunav jharkhand election
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    अहिल्याबाई होलकर रानी नहीं, बल्कि गरीबों और असहायों की माता थीं – अन्नपूर्णा देवी

    May 21, 2025

    आंधी-पानी ने मचाई भारी तबाही, आकाशीय बिजली गिरने से 35 मवेशियों की मौत

    May 21, 2025

    बाबूलाल का आरोप झारखंड शराब घोटाले में मुख्यमंत्री शामिल ,जांच सीबीआई से कराने की अविलंब अनुशंसा करें

    May 21, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    अहिल्याबाई होलकर रानी नहीं, बल्कि गरीबों और असहायों की माता थीं – अन्नपूर्णा देवी

    आंधी-पानी ने मचाई भारी तबाही, आकाशीय बिजली गिरने से 35 मवेशियों की मौत

    पटना में राजकुमार राव और वामिका ने फिल्म “भूल चूक माफ” का किया प्रमोशन, लिट्टी-चाेखा का चखा स्वाद

    पिरपैंती में लगेगा 2400 मेगावाट का पॉवर प्लांट, केंद्र सरकार करेगी 21 हजार करोड़ का निवेश

    बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे,मेरी कामना है कि भारत हिंदू राष्ट्र बने

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.