Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 15 March 2026 || 22:23
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»झारखंड»लव जिहाद के आरोपी को पकड़ने गई यूपी पुलिस पर जमकर पथराव, आरोपित गिरफ्तार
    झारखंड

    लव जिहाद के आरोपी को पकड़ने गई यूपी पुलिस पर जमकर पथराव, आरोपित गिरफ्तार

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    रामगढ़।

    लव जिहाद के मामले में आरोपी युवक हैदर हुसैन को पकड़ने पहुंची यूपी पुलिस पर उसके समर्थको ने जमकर पथराव कर किया। उपद्रवी समर्थको ने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर पुलिस के साथ हाथापाई भी की। इसके साथ ही भीड़ ने आरोपित युवक को भी पुलिस के कब्जे में छुड़ा लिया। हलांकि बोकारो पुलिस के सहयोग रात 12 बजे छापेमारी कर दोबारा आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।हाथापाई के दौरान छापेमारी दल में शामिल महिला पुलिस के चोटिल होने की खबर है

    मालूम हो कि यूपी पुलिस इनोबा वाहन से बुधवार की देर शाम को जिले के वेस्ट बोकारो ओपी अंतर्गत भेलगढ़ा गांव में आरोपित को पकड़ने पहुंची थी। जानकारी अनुसार फिलहाल आजमगढ़ से भगायी गई युवती बरामद नहीं हुई है, जिसको लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। हलांकि गुरूवार को युवती का मोबाईल कुजू ओपी क्षेत्र में एक युवक के पास मिला है। दरअसल आरेापी युवक ने युवती का मोबाईल उसके पास बेचा था। मोबाईल ट्रैस होने के बाद पुलिस कुजू पहुंची। पुलिस ने बताया कि यूपी के आजमगढ़ जिले में एक हिंदू लड़की और मुस्लिम युवक के बीच प्रेम संबंध था। इस बीच दोनो आजमगढ़ से फरार हो गए। परिजनो ने आजमगढ़ के पुलिस कप्तान के समक्ष न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि मुस्लिम युवक ने बहलाकर युवती को भगा ले गया है। अनुसंधान के क्रम में यूपी पुलिस को आरोपित युवक के भेलगढ़ा में होने जानकारी मिली थी। इस पर पुलिस वहां पहुंची। युवती का परिवार मूलत: बिहार के सहरसा जिला का रहने वाला है। आजमगढ़ पुलिस पिछले 18 घंटों से लापता युवती को विभिन्न स्थानों पर ढूंढ रही है। उनका सहयोग रामगढ़ जिला पुलिस भी कर रही है।

    पुलिस की पूछताछ में आरोपी  हैदर ने बताया कि  युवती दो वर्ष पहले उसके संपर्क में आई थी। वह मूलतः हजारीबाग जिले के बड़कागांव का रहने वाला है।  अपने रिश्तेदारों के सहयोग से वह पढ़ाई के लिए आजमगढ़ गया था, जहां उसे उक्त लड़की से प्रेम हो गया। आरोपित ने बताया कि उसके घर वाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद उसने कुछ दिनों पहले युवती को भगा ले जाने की साजिश रची। उसके प्रेम जाल में फंसी युवती भी इसके लिए राजी हो गई। इसके बाद कुछ रुपये और एटीएम कार्ड लेकर वह लड़की के साथ रफूचक्कर हो गया। पूछताछ के दौरान यह पता चला है कि दोनों ने इस दौरान विभिन्न एटीएम से पैसे भी निकाले थे।
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Dhanbad News : SIR को लेकर कांग्रेस ने शुरू की जागरूकता मुहिम, ग्रामीण इलाके में लोगों को दी जानकारी

    March 15, 2026

    Palamu News : सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, तीन दर्जन सिलेंडर मिले; चार लोग गंभीर

    March 15, 2026

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    March 14, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    रिलीज से पहले विवादों में घिरी रणवीर सिंह की Dhurandhar 2, सिख समुदाय ने भेजा लीगल नोटिस

    Dhanbad News : SIR को लेकर कांग्रेस ने शुरू की जागरूकता मुहिम, ग्रामीण इलाके में लोगों को दी जानकारी

    Palamu News : सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, तीन दर्जन सिलेंडर मिले; चार लोग गंभीर

    Jasprit Bumrah को भी पड़ने लगी है मार… पाकिस्तानी सेलेक्टर की बेतुकी बयानबाजी

    Badshah Titri Song Controversy : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.