Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 18 March 2026 || 19:44
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ चलाया गया राज्यव्यापी अभियान,293 एलपीजी सिलेंडर किए गए जब्त, 10 एफआईआर हुई दर्ज और 12 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार
    Headline

    गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ चलाया गया राज्यव्यापी अभियान,293 एलपीजी सिलेंडर किए गए जब्त, 10 एफआईआर हुई दर्ज और 12 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    फाइल फोटो
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

     अररिया जिला के फारबिसगंज थाना क्षेत्र से जब्त किए गए 261 गैस सिलेंडर, 2 अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी

    Patna News:  राज्य में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ पुलिस ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत विभिन्न जिलों में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध रूप से जमा किए गए गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शुरू किए गए इस राज्यव्यापी अभियान में अब तक 293 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं, जबकि 10 अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है और 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    दरअसल, कई जगहों पर गैस सिलेंडर की कृत्रिम किल्लत पैदा कर मुनाफाखोरी की शिकायतें सामने आ रही थीं। इस पर संज्ञान लेते हुए डीजीपी के निर्देश पर सभी जिलों में विशेष जांच और छापेमारी अभियान तेज किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से कालाबाजारी में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है।

    अभियान के दौरान सबसे बड़ी सफलता अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र में मिली, जहां एक ही मामले में 261 गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। इसके अलावा शिवहर जिले में 6 सिलेंडर के साथ 2 आरोपी, मधेपुरा के सिंहेश्वर स्थान थाना में 1 सिलेंडर के साथ 1 आरोपी, बेगूसराय के लाखो थाना क्षेत्र में 11 सिलेंडर के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

    सारण जिले में भी अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की गई, जहां हरिहरनाथ थाना में दो एफआईआर दर्ज कर कुल 4 सिलेंडर जब्त किए गए और 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं नगर थाना क्षेत्र से 3 सिलेंडर के साथ 2 आरोपियों को पकड़ा गया। मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना में 7 सिलेंडर के साथ 1 आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

    इसके अलावा सिवान और कटिहार जिलों में भी गैस जमाखोरी के मामले सामने आए हैं, जहां एफआईआर दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अन्य जिलों में भी लगातार छापेमारी की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Bihar police action gas hoarding drive LPG black marketing crackdown LPG black marketing crackdown Gas cylinder black marketing LPG cylinder seizure एलपीजी सिलेंडर जब्ती गैस जमाखोरी अभियान गैस सिलेंडर कालाबाजारी बिहार पुलिस कार्रवाई
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Nitish Kumar बोले—न्याय के साथ विकास, बिहार बनेगा समृद्ध राज्य,नवादा में 300 करोड़ से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

    March 18, 2026

    मुजफ्फरपुर में पुलिस-ग्रामीण टकराव, गोली लगने से एक की मौत,पास्को आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान हिंसा, तीन पुलिसकर्मी घायल,हालात तनावपूर्ण, पुलिस तैनात

    March 18, 2026

    राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने वोट न देने की बताई वजह,आरजेडी उम्मीदवार पर उठाया सवाल कहा -आरजेडी का उम्मीदवार न तो पिछड़ा वर्ग, न अत्यंत पिछड़ा, न दलित और न ही अल्पसंख्यक समाज से

    March 18, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ चलाया गया राज्यव्यापी अभियान,293 एलपीजी सिलेंडर किए गए जब्त, 10 एफआईआर हुई दर्ज और 12 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार

    Nitish Kumar बोले—न्याय के साथ विकास, बिहार बनेगा समृद्ध राज्य,नवादा में 300 करोड़ से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

    मुजफ्फरपुर में पुलिस-ग्रामीण टकराव, गोली लगने से एक की मौत,पास्को आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान हिंसा, तीन पुलिसकर्मी घायल,हालात तनावपूर्ण, पुलिस तैनात

    राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने वोट न देने की बताई वजह,आरजेडी उम्मीदवार पर उठाया सवाल कहा -आरजेडी का उम्मीदवार न तो पिछड़ा वर्ग, न अत्यंत पिछड़ा, न दलित और न ही अल्पसंख्यक समाज से

    गर्मी में भी रोज गर्म पानी पीने से क्या Belly Fat घटेगी? एक्सपर्ट से जानें सच

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.