Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 22 May 2025 || 23:54
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: लुटेरों और दलालों को बचा रही है राज्य सरकार : बाबूलाल मरांडी
    Headline

    Ranchi: लुटेरों और दलालों को बचा रही है राज्य सरकार : बाबूलाल मरांडी

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi:  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने डुमरी उपचुनाव में बुधवार को ससारखो मंडल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आखिर जनता झामुमो को वोट क्यों दे? इस ठगबंधन की सरकार ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में झारखंड की जनता के लिए क्या किया है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में राज्य में केवल लूट मची है। मुख्यमंत्री लुटेरों के संरक्षक बन बैठे हैं। इस राज्य को हेमंत सरकार में दलाल ,बिचौलिए चला रहे।

    उन्होंने कहा कि खान,खनिज,लोहा,कोयला,बालू ,पत्थर के साथ गरीबों,आदिवासियों की जमीन लूटी जा रही। और हेमंत सोरेन इन लुटेरों को पकड़ कर जेल नही भेज रहे बल्कि उनके लिए महंगे वकील रख कर बचाने केलिए हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट में पैरवी कर रहे और जो जेल चले गए उन्हें भी बाहर निकालने केलिए पैरवी कर रहे। उन्होंने कहा इससे साबित ही चुका है कि मुख्यमंत्री लूट में शामिल हैं और लुटेरों के संरक्षक हैं।

    उन्होंने कहा कि भाजपा और एन डी ए की सरकार बनती है तो विकास होता है जबकि कांग्रेस झामुमो राजद की सरकार बनती है तो भ्रष्टाचार और लूट मचती है। आज राज्य की कानून व्यवस्था चौपट है।बहन बेटियां सुरक्षित नहीं। उन्हें पेट्रोल से जलाया जा रहा,टुकड़ों में काट दिया जा रहा,पेड़ से लटका दिया जा रहा। और आज तक एक भी अपराधी को सजा नहीं हुई। पुलिस वसूली में लगी रहती है। हेमंत है तो अपराधियों लुटेरों को हिम्मत है।

    उन्होंने कहा कि आज आदिवासियों को सम्मान मोदी सरकार ने दिया। पहली बार आजाद भारत में आठ आदिवासी मंत्री बने। बिरसा मुंडा की जयंती जनजाति गौरव दिवस घोषित हुआ और आदिवासी महिला,संथाल समाज की बेटी को देश का राष्ट्रपति बनाया। पिछले नौ वर्षों में मोदी सरकार ने राज्य में पांच मेडिकल कॉलेज दिए,देवघर में एम्स अस्पताल और हवाई अड्डा बना , कोरोना में टीका का दो मुफ्त डोज ,बूस्टर डोज दिया।जनधन खाता में गरीबों को पैसे दिए,और कोई भूखा नहीं सोए इसलिए प्रति व्यक्ति पांच किलो मुफ्त अनाज की व्यवस्था की।

    उन्होंने कहा कि आज गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपए की कमी करके मोदी सरकार ने देश की बहनों को रक्षा बंधन का बड़ा उपहार दिया है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर हेमंत सरकार ने गरीबों के अनाज भी लूटवा दिए। प्रति वर्ष पांच लाख युवाओं की नौकरी नहीं तो बेरोजगारी भत्ता सब झूठा साबित हुआ।

    उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन का काम है शांतिपूर्ण मतदान कराना और पदाधिकारी पक्षपात करते पाए जाएंगे उन्हें बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता उपस्थिति बता रही कि जनता ने एन डी ए प्रत्याशी यशोदा देवी को केला छाप पर बटन दबाकर आगामी पांच सितंबर को वोट देकर अपार मतों से जिताने का मन बना लिया है। उन्होंने गिरिडीह जिला की जनता से आह्वान किया कि डुमरी से एनडीए को रिकॉर्ड मतों से जीतकर भ्रष्ट,निकम्मी,विकास विरोधी हेमंत सरकार को सबक सिखाएं।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    उप चुनाव झामुमो डुमरी दलालो बाबूलाल मरांडी भाजपा रांची न्यूज लूटेरों सरकार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    शहीद संतोष कुमार का पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    May 22, 2025

    कैबिनेट का फैसला : सरकार मदरसा और संस्कृत स्कूलों के बच्चों को नि:शुल्क देगी किताब और कॉपियां

    May 22, 2025

    अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री ने बिहार के थावे और पिरपैंती रेलवे स्टेशन का किया उद्घाटन

    May 22, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    विशाखापट्टनम से चार धाम यात्रा पर निकली यात्री बस रामगढ़ में हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर

    कोडरमा में ऑटो और पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौत, सात गंभीर

    प्रधानमंत्री ने किया झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

    इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित क्रिकेटर अंडर-19 क्रिकेट टीम में वैभव सूर्यवंशी शामिल, पटना से हुए रवाना

    11 जुलाई से शुरू होने वाले देवघर श्रावणी मेला को लेकर मुख्यमंत्री 23 मई को करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.