Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 05:08
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»बहरागोड़ा में स्प्रिट एवं शराब फैक्ट्री फैला रहा है वायु प्रदूषण , रोक लगाने की मांग
    Headline

    बहरागोड़ा में स्प्रिट एवं शराब फैक्ट्री फैला रहा है वायु प्रदूषण , रोक लगाने की मांग

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi:  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर कर पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा अंचल के गोहलामुडा गाँव स्थित स्प्रिंट तथा शराब बनाने वाली फैक्ट्री ग्लोबस स्प्रिंट लिमिटेड के द्वारा फैलाये जा रहे वायु प्रदूषण का  समाधान  करने की मांग की है।

    प्रकाश ने  कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला के बहरागोड़ा अंचल के गोहलामुडा गांव में पिछले वर्ष स्प्रिंट एवं शराब बनाने वाली फैक्ट्री ग्लोबस स्प्रिंट लिमिटेड प्रारंभ हुआ। इस निजी कम्पनी ने प्रदूषण नियंत्रण के मानदंडों को पूरा किये बगैर स्प्रिंट बनाना प्रारंभ कर दिया। फलतः इस ग्लोबस स्प्रिंट लिमिटेड फैक्ट्री के चिमनी से निकलने वाले दुर्गन्धित हवा से 60 गांवों के लोग प्रभावित हो रहे हैं। विद्यालयों में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं दुर्गन्धित हवा से बीमार पड़ने लगे हैं।

    दुर्गन्धित हवा से परेशान होकर छात्र-छात्राएं स्कूल जाने से कतरा रहे हैं। वहीं इस शराब बनाने वाली फैक्ट्री ग्लोबस स्प्रिंट लिमिटेड के द्वारा डीप बोरिंग से भूगर्भीय जल निकालने के कारण गाँवों में जल स्तर घटने लगा है। क्षेत्र में पेयजल की समस्या उत्पन्न होने लगी है। वायु प्रदूषण रोकने तथा डीप बोरिंग से कारखाने के उपयोग के लिए निकाले जा रहे पानी के विरोध में वहां की जनता आंदोलन कर रही है।

     प्रकाश ने कहा है कि वहां के लोगों के बुलावे पर वे स्वयं विगत 7 नवम्बर 2022 को शराब फैक्ट्री के नजदीकी गाँव जयपुरा का दौरा कर चुके हैं। सभा स्थल पर हजारों पुरुष एवं महिला एकत्रित हुए। लोगों ने शराब फैक्ट्री के दुर्गन्धित हवा को रोकने तथा उनके भविष्य के साथ शराब फैक्ट्री द्वारा खिलवाड़ न किए जाने की मांग की है। उन्होंने खुद स्कूल के छात्र-छात्राओं को दुर्गन्धित हवा से बेहोश होते हुए देखा है। दुर्गन्धित हवा से परेशान गर्भवती महिलाओं तथा बुजुर्गों को सुरक्षित स्थान जाने के लिए विवश होना पड़ रहा है।

    प्रकाश ने मुख्यमंत्री से शराब बनाने वाली फैक्ट्री ग्लोबस स्प्रिंट लिमिटेड द्वारा छोड़े जा रहे दुर्गन्धित हवा को रोकने हेतु आवश्यक कदम उठाने का निर्देश देने और ग्लोबस स्प्रिंट लिमिटेड को डीप बोरिंग से पानी निकालने की बजाय फैक्ट्री में नदी का पानी उपयोग करने का तत्काल आदेश निर्गत करने का आग्रह किया है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    ग्लोबस स्प्रिंट लिमिटेड पेयजल रांची न्यूज वायु प्रदुषण स्कूल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    March 12, 2026

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.