Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 16:36
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»रंजीत सिंह हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम सहित 5 दोषियों को उम्र कैद की सजा
    Headline

    रंजीत सिंह हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम सहित 5 दोषियों को उम्र कैद की सजा

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 18, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    पंचकूला। हरियाणा की विशेष सीबीआई कोर्ट के जज डॉक्टर सुशील कुमार गर्ग ने बहुचर्चित रंजीत सिंह हत्याकांड में  सोमवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सहित 5 दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। जिन लोगों को सजा सुनाई गई है उनमें कृष्ण लाल, सबदिल, जसवीर और अवतार शामिल है। इस मामले में  19 साल बाद मृतक रंजीत सिंह के परिवार को इंसाफ मिला। कोर्ट ने राम रहीम पर 31 लाख का जुर्माना भी लगाया जबकि अन्य सभी दोषियों पर पचास-पचास हजार रुपये का जुर्माना लगाया।12 अक्टूबर को कोर्ट ने बचाव पक्ष के वकील की मांग पर 18 अक्टूबर का समय दे दिया था। मामले में डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह को सीबीआई कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया।  जबकि अन्य आरोपितों कृष्ण लाल, अवतार, सबदिल और जसबीर प्रत्यक्ष रूप से पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश किये गए।

    कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस व अर्ध सैनिक बल तैनात था। इससे पहले पांचों दोषियों को सीबीआई कोर्ट द्वारा रंजीत हत्याकांड मामले में दोषी करार दिया जा चुका है। इनकी सजा का ऐलान 12 अक्टूबर को किया जाना था लेकिन बचाव पक्ष की ओर से जजमेंट पूरी तरह से ना पढ़ पाने की वजह से 12 अक्टूबर की सुनवाई टाल दी गई थी। करीब 19 साल तक चली अदालती कार्यवाही के दौरान कुल 250 बार इस केस में सुनवाई हुई और 61 लोगों की गवाही हुई। सीबीआई कोर्ट ने डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम और कृष्ण कुमार को आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 120-बी (आपराधिक षड्यंत्र रचने) के तहत दोषी करार दिया था। अवतार, जसवीर, सबदिल को भी अदालत ने धारा 302 (हत्या), 120-बी (आपराधिक षडयंत्र रचना) तथा आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार दिया था।

    क्या है मामला- 
    10 जुलाई, 2002 को डेरे की प्रबंधन समिति के सदस्य रहे कुरुक्षेत्र के रंजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में सीबीआई द्वारा कुल छह आरोपित बनाए गए। उनमें गुरमीत राम रहीम के अलावा सबदिल, जसवीर, अवतार, कृष्ण लाल तथा इंद्रसेन थे। इंद्रसेन की पिछले साल मौत हो चुकी है। पांचवा आरोपित कृष्ण लाल, पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में सजा काट रहा है। छठा व मुख्य आरोपित गुरमीत राम रहीम है, जो पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या और साध्वी यौन शोषण मामले में सजा काट रहा है।

    राम रहीम साध्वियों से दुष्कर्म और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में जेल में बंद है। 27 अगस्त, 2017 को दो साध्वियों से दुष्कर्म के जुर्म में राम रहीम को 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। तब से वह रोहतक की सुनारिया जेल में है। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में 16 साल बाद 2019 में उम्रकैद की सजा हुई। डेरे के साधुओं को नपुंसक बनाए जाने का मामला भी सीबीआई कोर्ट में चल रहा है।

    रंजीत सिंह हत्याकांड में सजा आने के बाद पुलिस, सीआईडी, आईबी सहित सभी जांच एजेंसियों द्वारा पंचकूला के चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही थी। पुलिस ने 17 नाके लगाकर शहर की सुरक्षा में 700 जवानों को तैनात किया था। जिला अदालत के बाहर भी पुलिस के जवान बड़ी संख्या में तैनात रहे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    आजीवन कारावास गुरमीत राम रहीम डेरा सच्चा सौदा प्रमुख सीबीआई कोर्ट
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    March 13, 2026

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    March 12, 2026

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    March 12, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.