Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 18 March 2026 || 14:01
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»अमृतसर में पाकिस्तान से आए तस्कर हथियारों की कर रहा था सप्लाई दो गिरफ्तार, आठ पिस्टल बरामद
    Headline

    अमृतसर में पाकिस्तान से आए तस्कर हथियारों की कर रहा था सप्लाई दो गिरफ्तार, आठ पिस्टल बरामद

    today post liveBy today post liveJune 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Amritsar News:-  पंजाब पुलिस ने सीमा पार से हो रही हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। अमृतसर में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इन तस्करों के पास से आठ पिस्टल बरामद की गई हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुखचैन सिंह और जुगराज सिंह के रूप में हुई है।

    इस मामले की जानकारी देते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी पाकिस्तान से अवैध हथियारों की खेप लेकर आ रहे थे। अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने दोनों को एक विशेष ऑपरेशन के तहत दबोचा।

    पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में भेजी गई थी। इस पूरे नेटवर्क का संचालन पाकिस्तान में बैठे तस्कर नूर द्वारा किया जा रहा था। जांच में जब आरोपियों के मोबाइल फोन की पड़ताल की गई तो नूर का नाम और पाकिस्तान से जुड़ा पूरा कनेक्शन सामने आया।

    बताया जा रहा है कि नूर एक सक्रिय हथियार तस्कर है, जो विदेश में बैठकर भारत में तस्करी करवा रहा है। पंजाब पुलिस ने इस मामले में अमृतसर स्थित एसएसओसी थाने में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

    पुलिस का कहना है कि इस ऑपरेशन से सीमा पार से होने वाली तस्करी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है, और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Amritsar arms recovery Noor arms supply Pakistan drone smuggling Punjab arms smuggling Punjab police operation
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    कमर्शियल जहाजों को सुरक्षा दे रही Indian Navy, दुनिया के 6 समुद्री इलाकों में तैनात किए युद्धपोत

    March 16, 2026

    Badshah Titri Song Controversy : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

    March 14, 2026

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    March 14, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    गर्मी में भी रोज गर्म पानी पीने से क्या Belly Fat घटेगी? एक्सपर्ट से जानें सच

    Godda में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, डायन-बिसाही के शक में दंपति और बेटे की हत्या

    कमर्शियल जहाजों को सुरक्षा दे रही Indian Navy, दुनिया के 6 समुद्री इलाकों में तैनात किए युद्धपोत

    Bihar राज्यसभा चुनाव में एनडीए का क्लीन स्वीप, 5वीं सीट पर ऐसे मारी बाजी

    होर्मुज से लौट रहा गैस टैंकर, Jamshedpur के बेटे की राह देख रहा परिवार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.