Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 08:49
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर फायरिंग मामले में छह अपराधी गिरफ्तार
    Headline

    भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर फायरिंग मामले में छह अपराधी गिरफ्तार

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ramgarh News:  जिले के भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में दहशत फैलाने के मामले में छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो पिस्टल, सात गोली, घटना में प्रयुक्त की गई बाइक और पांच मोबाइल जब्‍त्त किया गया है।पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में बनी एसआईटी ने अपराधियों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान घटना में शामिल शूटर सुजीत डोम को उसके घर रिवर साइड, बुध बाजार, भुरकुंडा से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान सुजीत ने घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों के नाम भी बताया । उसने बताया कि गोलीबारी रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से की गई थी। इस कांड के पीछे इनामुल अंसारी, मजहर अंसारी, आजाद अंसारी, कुणाल कुमार उर्फ बादल सिंह और बसंत मुंडा उर्फ गुल्टू की संलिप्तता रही है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अन्‍य सभी पांच अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

    इस मामले की जानकारी गुरुवार को रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। एसपी ने बताया कि 13 जून को भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे थे। नकाबपोश अपराधियों में से एक बाइक से उतरा और वहां पांच राउंड गोली चलाकर फरार हो गया। अपराधियों की गिरफ्तारी और पहचान के लिए पुलिस तत्काल एक्शन में आ गई।

    इनामुल अंसारी चल रहा था बाइक

    एसपी अजय कुमार ने बताया कि गोलीकांड के दौरान बाइक चलाने वाला व्यक्ति इनामुल अंसारी था। वह हजारीबाग जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत डोकाबेड़ा का रहने वाला है। पूरे चेहरे पर गमछा बांधकर उसने इस वारदात को अंजाम देने में अपनी सहभागिता निभाई। यहां तक कि उसने अपनी बाइक का नंबर प्लेट भी खरोच दिया था, ताकि पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं कर पाए। वारदात के दिन इनामुल बाइक चलाते हुए सुजीत डोम को लेकर रेलवे साइडिंग पहुंचा था। इस दौरान वहां सद्दाम अंसारी, मजहर अंसारी और आजाद अंसारी मतकमा चौक और अन्य स्थानों पर पुलिस की गतिविधि की रेकी कर रहे थे। वे लोग पल-पल की रिपोर्ट सुजीत और इनामुल को दे रहे थे।

    रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बताया कि शूटर सुजीत डोम का अपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पतरातु, रामगढ़ सहित अन्य थानों में छह मामले पहले से दर्ज हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज किया जा चुके हैं। छापेमारी में पतरातू सीडीपीओ के अलावा पतरातू इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, भदानीनगर ओपी प्रभारी ब्रह्मावत कुमार, भुरकुंडा ओपी प्रभारी निर्भय कुमार गुप्ता, बासल थाना प्रभारी कैलाश कुमार, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमा शंकर वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी शामिल थे।

    बीमार बेटी के बाप को राहुल ने थमाया हथियार, समाज का कैंसर है दूबे : एसपी

    भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में रंगदारी वसूलने के लिए गोली चलवाई गई थी। वर्चस्व बनाने के लिए राहुल दूबे ने जिस इंसान का इस्तेमाल किया, वह एक बीमार बेटी का बाप भी है। कई अपराधियों के लिए हथियार उठाने वाला सुजीत डोम वर्तमान स्थिति में काफी कमजोर था। वह अपनी चार साल की बेटी के इलाज के लिए पैसे जुटाने में लगा हुआ था। उसने कई दरवाजे खटखटाए, लेकिन कहीं से भी आर्थिक सहायता नहीं मिली। उसकी इसी कमजोरी का फायदा राहुल दूबे ने उठाया। राहुल दूबे गैंग के सदस्यों ने उससे संपर्क किया और उसे एक ऐसा सब्ज बाग दिखाया, जिसकी कल्पना सुजीत नहीं कर सकता था। एसपी ने बताया कि सुजीत डोम को उसकी चार साल की बेटी का पूरा इलाज कराने का ठेका गैंग के सदस्यों ने लिया। यहां तक कि फोन पर उसकी राहुल दूबे से बात भी कराई और उसे पूरा सांत्वना दिया। लेकिन इस झूठी सांत्वना के बदले उसे गोली चलाने को कहा गया।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Bhurkunda criminal gang Bhurkunda firing arrest firing for extortion Jharkhand police raid Patratu SDPO action झारखंड पुलिस छापेमारी पतरातू एसडीपीओ कार्रवाई भुरकुंडा अपराधी गिरोह भुरकुंडा गोलीकांड गिरफ्तारी रंगदारी के लिए गोलीबारी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.