Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 25 May 2025 || 10:41
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Seraikela: चंपाई सोरेन ने की अपना राजनीतिक संगठन खड़ा करने की घोषणा, समर्थकों से मिलकर लिया फैसला
    Headline

    Seraikela: चंपाई सोरेन ने की अपना राजनीतिक संगठन खड़ा करने की घोषणा, समर्थकों से मिलकर लिया फैसला

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 21, 2024Updated:August 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Seraikela:  पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अब फ्रंट फुट पर राजनीति के मैदान में उतर गए हैं। दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने बुधवार को अपने पैतृक गांव झिलिंगगोड़ा, महुलडीह तथा हाता क्षेत्र में समर्थकों से मुलाकात के बाद अलग संगठन खड़ा करने की घोषणा कर दी है।
    उन्होंने कहा कि आगामी सात दिन के भीतर पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। बीते मंगलवार को दिल्ली से वापस आने के बाद देर रात से उनके आवास पर समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ था। दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि बहुत जल्द पता चल जाएगा कि वे क्या करने वाले हैं।

    चंपाई ने बुधवार को हजारों समर्थकों के बीच कहा कि आप सबों का साथ मुझे मिलेगा, इसका भरोसा हो गया है। हम आगे बढ़ेंगे। बरसों से जो लोग अपने हक, अधिकार के लिए अछूते हैं, उन्हें हक दिलाएंगे। आदर्श राज्य बनाएंगे। मुझे विश्वास हो गया है कि आपका साथ मिलने से ऐसा जरूर होगा। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने साफ कर दिया है कि वह राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि वह अलग पार्टी बनाएंगे। यदि कोई साथी मिला, तो उसके साथ आगे बढ़ेंगे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने चंपाई सोरेन के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा-दादा आप आगे बढ़ें, हम आपके साथ हैं। चंपाई सोरेन आगे बढ़ें, हम आपके साथ हैं। झारखंड टाईगर जिंदाबाद के नारे भी लोगों ने लगाए।

    कोलकाता से मंगलवार को लौटने के बाद बुधवार को उन्होंने सरायकेला-खरसावां जिले में स्थित अपने पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा में एक सभा को संबोधित किया। जिलिंगगोड़ा गांव के उत्क्रमित फुटबॉल ग्राउंड में भारी संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोलकाता से लौटने के बाद उनकी बहुत से लोगों से बातचीत हुई। रात भी 5000 से अधिक लोगों के साथ यहीं चौक पर बातचीत की। इसके बाद यह फैसला लिया है।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उन्होंने तय कर लिया है कि वह राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे। यदि आदिवासियों और दलितों के हित की बात करने वाला कोई साथी मिलेगा, तो उनके साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि जब मैं कुछ भी नहीं था, तब भी यहां के मजदूरों के हक में आवाज बुलंद करता था। उनकी लड़ाई लड़ता था।

    झारखंड मुक्ति मोर्चा को अलविदा कहने के बाद चंपाई सोरेन का अगला राजनीतिक कदम क्या होगा? सभी को इसका इंतजार था। चंपाई सोरेन ने साफ कर दिया है कि वह अलग पार्टी बनाएंगे और समान विचारधारा वाली पार्टी के साथ आगे बढ़ेंगे।

    बुधवार की सुबह भी बड़ी संख्या में समर्थक उनके आवास पर पहुंचे थे। समर्थकों से बातचीत के बाद चंपाई सोरेन अलग-अलग जगहों पर जाकर भी समर्थकों से मिल रहे हैं। अलग संगठन खड़ा करने की घोषणा के बाद ऑफ द रिकॉर्ड चंपाई सोरेन ने कहा कि सीएम बनने के बाद जिस तरह से अपमानित किया जा रहा था, उसको बयां नहीं किया जा सकता है। चंपाई सोरेन का गुस्सा सीधे तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर था।

    चंपाई की इस घोषणा से भाजपा में शामिल होने के कयासों पर अब विराम लग गया है। हालांकि उन्होंने अभी तक नहीं बताया है कि उनकी पार्टी का क्या नाम होगा। इससे पहले कहा जा रहा था कि बीजेपी के कुछ बड़े नेताओं के संपर्क में चंपाई सोरेन थे। मगर ऐन वक्त पर खेल बिगड़ गया और दिल्ली यात्रा उनकी राजनीतिक नहीं बल्कि निजी हो गई। कहा जा रहा है कि प्रदेश स्तर के कुछ बीजेपी नेताओं ने ही खेल बिगाड़ने का काम किया और चंपाई के भाजपा में इंट्री से पहले ही इस पर विराम लग गया। अब सभी को उनका अगला कदम क्या होगा, इसपर निगाहें टिकी है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    bjp Former Chief Minister Champai Soren Jharkhand News JMM
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    बिहार ले जाई जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को पुलिस ने किया जप्त,शराब माफिया फरार

    May 24, 2025

    लातेहार में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए,एक नक्सली घायल,एक पुलिस जवान भी घायल,राइफल,गोलियां सहित अन्य समान बरामद

    May 24, 2025

    पुलिस और एसटीएफ की कार्यवाई में 25 हजार का इनामी गुरुदेव मंडल मुठभेड़ में ढेर

    May 24, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    विशाखापट्टनम से चार धाम यात्रा पर निकली यात्री बस रामगढ़ में हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर

    कोडरमा में घर से बाहर घूमने निकली महिला से बाइक सवार दो चोरों ने सोने की चेन छीन हुए फरार

    निगरानी की टीम ने 3 लाख घूस लेते जयनगर अंचल निरीक्षक अजय कुमार को रंगेहाथ पकड़ा

    कोडरमा में ऑटो और पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौत, सात गंभीर

    शहीद संतोष कुमार का पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.