Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 22:16
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»भारतीय फुटबॉल टीम के चयन शिविर के लिए सीवान की तीन बेटियों का चयन
    Headline

    भारतीय फुटबॉल टीम के चयन शिविर के लिए सीवान की तीन बेटियों का चयन

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    सीवान। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा  उड़ीसा के भुनेश्वर में अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम के चयन सह प्रशिक्षण शिविर के लिए सीवान की तीन बेटियां सावरा खातून, निभा कुमारी एवं खुशी कुमारी का चयन किया गया है। यह प्रशिक्षण एवं चयन शिविर 11 से 16 अगस्त 2022 तक चलेगा। इन तीनों खिलाड़ियों का चयन विगत महीने असम के गुवाहाटी में आयोजित राष्ट्रीय अंडर-17 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के दौरान बिहार के उपविजेता बनने पर इन खिलाड़ियों द्वारा बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

    रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक एवं तीनों बेटियों के कोच संजय पाठक ने बताया कि साबरा खातून एवं निभा कुमारी रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की आवासीय प्रशिक्षु खिलाड़ी हैं वही खुशी कुमारी एकलव्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र मैरवा धाम की प्रशिक्षु खिलाड़ी हैं। इन तीनों खिलाड़ियों के भारतीय फुटबॉल टीम के चयन सह प्रशिक्षण शिविर में चयन होने से सीवान जिले के फुटबॉल प्रेमियों में खुशी एवं उत्साह है। यहां के खेल प्रेमियों को लगने लगा है कि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं यदि परिश्रम करती हैं तो निश्चित रूप से उन्हें भी विश्व के मानचित्र पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। इससे वे अपने देश एवं गांव-समाज अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सकते हैं ।

    संजय पाठक ने बताया कि जहां सावरा खातून बिहार अंडर 17 फुटबॉल टीम की कप्तान होते हुए पूरी प्रतियोगिता में नौ गोल कर पांचवें स्थान पर थी वह स्ट्राइकर है,वही निभा कुमारी डिफेंडर है जबकि खुशी कुमारी गोलकीपर है ।उन्होंने बताया कि इन सभी चयन शिविर में उपस्थित खिलाड़ियों का मैच भारतीय टीम के लिए चयनित अंडर-17 विश्व कप में भाग लेने वाली टीम के साथ मैच आयोजित होगा ,यदि इस शिविर में हमारी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करती हैं तो उन्हें भारतीय टीम में स्थान मिलने की संभावना है ।

    उल्लेखनीय हो कि सावरा खातून सीवान के मुरियारी निवासी पिता सुधन अंसारी एवं माता रसूला बेगम की सबसे छोटी संतान है,वही निभा कुमारी ग्राम लगड़ पूरा निवासी मनोज गोड़, माता उषा देवी की तीसरी संतान है ,जबकि खुशी कुमारी गुठनी निवासी सीताराम पासी माता प्रभावती देवी की बड़ी संतान है। इन सभी के परिवारिक स्थिति को देखा जाए तो यह तीनों काफी गरीब परिवार से संबंध रखती है। इनके परिवार का भरण-पोषण जैसे-तैसे चलता है ।बताते चलें की इस चयन शिविर में पुरे भारत से गुवाहटी में आयोजित अंडर 17 राष्ट्रीय प्रतियोगिता से 30 बेहतर खिलाड़ियों का चयन इस शिविर में किया गया है ।सभी चयनीत खिलाड़ी भुनेश्वर पहुँच चुकी है और प्रशिक्षण शुरू हो चुका है ।

    इन तीनों खिलाड़ियों के भारतीय फुटबॉल टीम के चयन सह प्रशिक्षण शिविर में शामिल किए जाने पर बिहार फूटबाल संघ के सचिव सैयद इम्त्याज हुसैन,संयोजक असगर हुसैन सीवान जिला आईएमए के अध्यक्ष डॉ शशि भूषण सिन्हा, सचिव डॉ शरद चौधरी,संयुक्त सचिव डॉ अशोक कुमार, संगीता चौधरी, डॉक्टर आर एन ओझा, मैरवा एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के संचालक फुलेना यादव, फुटबॉल प्रशिक्षिका पिंकी कुमारी आदि लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दीं है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन प्रशिक्षण सह चयन शिविर सिवान न्यूज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.