Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 9 March 2026 || 18:43
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»बैंक से हुई निकासी से खुला नवादा में मेडिकल प्रैक्टिशनर हत्याकांड का राज: तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
    Headline

    बैंक से हुई निकासी से खुला नवादा में मेडिकल प्रैक्टिशनर हत्याकांड का राज: तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Nawada News:  जिले के रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत कोशीरुखी पंचायत में मेडिकल प्रैक्टिशनर अशोक मिस्त्री की हत्या के मामले में पुलिस को जांच के दौरान एक अहम सफलता मिली है। हत्या के बाद मृतक के बैंक खाते से हुई संदिग्ध निकासी ने इस सनसनीखेज मामले को नया मोड़ दे दिया है। पुलिस ने इस वित्तीय लेन-देन की कड़ी जोड़ते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस के अनुसार, अशोक मिस्त्री की हत्या के बाद उनके बैंक खाते से करीब 90 हजार रुपये की निकासी की गई थी। जब पुलिस ने बैंक रिकॉर्ड और तकनीकी साक्ष्यों की गहन जांच की, तो यह रकम तीन युवकों के खातों से जुड़ी पाई गई। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों को धर दबोचा।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र के कुझ्झा गांव निवासी प्रद्युम्न कुमार, नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र के मायापुर गांव निवासी रोहित कुमार, और नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के लालबीघा गांव निवासी शिवम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिनकी तकनीकी जांच की जा रही है।

    पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि तीनों युवक पूर्व में भी साइबर अपराध की गतिविधियों में शामिल रहे हैं। हालांकि, फिलहाल हत्या की वारदात में उनकी प्रत्यक्ष संलिप्तता की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस इस बात की गहन जांच कर रही है कि बैंक खाते से रुपये की निकासी हत्या की पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा थी या फिर हत्या के बाद मौके का फायदा उठाकर की गई।

    इस मामले में सबसे अहम बात यह है कि हत्या का मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

    रोह थाना प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि जांच कई बिंदुओं पर जारी है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही हत्यारे तक पहुंचने की उम्मीद है। फिलहाल तीनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Ashok Mistry murder Bihar Crime News Cyber crime arrest Nawada Nawada murder case Roh police station news अशोक मिस्त्री हत्याकांड नवादा हत्याकांड बिहार अपराध समाचार रोह थाना समाचार साइबर क्राइम गिरफ्तारी नवादा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : बिहार-बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाने की चर्चा पर सियासी घमासान

    March 8, 2026

    जदयू में शामिल हुए निशांत कुमार, बोले– पिता के मार्गदर्शन में करूंगा जनकल्याण का काम

    March 8, 2026

    Nitish Kumar: गठबंधन राजनीति के मास्टर, दो दशक तक संभाली बिहार की कमान

    March 8, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : बिहार-बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाने की चर्चा पर सियासी घमासान

    कौन हैं आकृति अग्रवाल, जिनसे सगाई कर चर्चा में आए क्रिकेटर Prithvi Shaw?

    Ranchi News : महिला दिवस पर चली महिला स्पेशल ट्रेन, महिला रेलकर्मियों ने संभालीं पूरी कमान

    Tips For Healthy Eyes : घंटों कम्प्यूटर पर काम करते हैं? आंखों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

    Jharkhand Police अब होगी पेपरलेस, ईमेल और व्हाट्सएप से भेजे जाएंगे समन और वारंट

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.