देवघर।
झारखंड राज्य का दूसरा एयरपोर्ट देवघर में जल्द शुरू होने की संभावना है। भारतीय विमानपतन प्राधिकरण, कॉरपोरेट निदेशालय ने इसकी जानकारी दी है। मालूम हो कि इसका निर्माण एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, रक्षा अनुसंधान और राज्य सरकार के सहयोग से 401.34 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। यह 653.75 एकड़ भूमि पर फैला है। टर्मिनल बिल्डिंग में 6 चेक इन काउंटर होंगे तथा इसमें भीड भाड़ की परिस्थिति में दो सौ यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी। टर्मिनल बिल्डिंग का डिजायन बाबा बैधनाथ देवालय के शिखर की तरह तैयार किया जा रहा है। आदिवासी कला, हस्तशिल्प और पर्यटन स्थलो को दिखाने की योजना है, जिससे इलाके की संस्कृति से लोग रूबरू हो सके।


