Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 09:35
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»चुनाव»महागठबंधन में सीटों का हुआ बंटवारा 144 पर राजद व 70 पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव
    चुनाव

    महागठबंधन में सीटों का हुआ बंटवारा 144 पर राजद व 70 पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 3, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    पटना।
    बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आखिरकार महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया। शनिवार की शाम पटना के मौर्या होटल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की गई। सीटों के बंटवारे को लेकर तय किए गए फार्मूले के अनुसार विधानसभा की 243 सीटों में से 144 सीटों पर राष्ट्रीय जनता दल, 70 सीटों पर कांग्रेस और 29 सीटों पर वामपंथी पार्टियां चुनाव लड़ेंगे। वामपंथी दलों को दी गई 29 सीटों में भाकपा माले को 19 सीपीआई  को 6 और सीपीएम को 4 सीट दी गई है। इसके अलावा वीआईपी और जेएमएम को राजद अपने कोटे से सीट देगा। वही बाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र से उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी अपनी उम्मीदवार उतारेगी। जिसका महागठबंधन में शामिल राजद सहित अन्य सहयोगी पार्टियां साथ देगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ तेज प्रताप यादव, जगदानंद सिंह, शिवानंद तिवारी और मनोज कुमार झा मौजूद थे। वहीं गठबंधन में शामिल कांग्रेस की तरफ से अविनाश पांडे, सीपीआई एमएल ए से दीपांकर भट्टाचार्य और विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी सहित तमाम नेता उपस्थित थे।

    वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने नाराजगी जताते हुए कहा उनके साथ धोखा किया गया 

    सीटों के बंटवारे पर बनी सहमति को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ही वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी अपनी नाराजगी जताते हुए वहां से उठकर चलते बने। मुकेश सहनी ने कहा कि उनके साथ धोखा किया गया है। उन्होंने अपनी पार्टी को विपक्षी गठबंधन से अलग होने की घोषणा भी कर दी।

    हम हैं बिहारी हैं जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं -तेजस्वी

    प्रेस वार्ता के दौरान राजद अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हम एक बिहारी हैं जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं। हमारा डीएनए पूरी तरह शुद्ध है। हम बिहार में एक बढ़िया विकल्प देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में ही राज्य के 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके लिए युवाओं से आवेदन फीस भी नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंडियो को हराने के लिए हमारे कुछ साथियों ने कुर्बानी दी है। इसकी रक्षा की जाएगी। तेजस्वी ने कहा कि गठबंधन में शामिल दोनों ने मेरे नेतृत्व पर विश्वास जताया है। मैं इस पर खरा उतरूंगा

    नीतीश सरकार ने जनता से की है धोखेबाजी -अविनाश पांडे

    मौके पर कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन अविनाश पांडे ने कहा कि 2015 के चुनाव में यहां की जनता ने महागठबंधन को भारी बहुमत दिया था। नीतीश कुमार ने जनता की चुनी हुई सरकार को धोखा देकर किसी और के साथ हाथ मिला लिया था। बिहार की जनता इसे इस बार माफ नहीं करेगी। मौके पर पांडे ने राजद अध्यक्ष तेजस्वी यादव की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि 2015 में प्रदेश के युवाओं ने तेजस्वी के नेतृत्व में अपना विश्वास जताया था। उन्होंने काफी अच्छा काम किया। कृषि बिल पर उन्होंने कहा कि इस बिल के पारित होने से किसान अपनी भूमि पर मजदूर बनने के कगार पर आ गए हैं। पूरे देश के किसान इसे लेकर बौखलाए हुए हैं। साथ ही अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    नालंदा में 73 लाख की चोरी का खुलासा, मां-बहन समेत 8 आरोपी गिरफ्तार,सोने के गहनों को बनाता था निशाना, कुख्यात चोर चिकारा पुलिस के हत्थे चढ़ा

    March 9, 2026

    Bihar News : बिहार-बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाने की चर्चा पर सियासी घमासान

    March 8, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.