Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 22:14
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: नॉन टैक्स पेयर को फ्री में बालू देने की घोषणा के बाद झारखंड विधानसभा में बवाल
    Headline

    Ranchi: नॉन टैक्स पेयर को फ्री में बालू देने की घोषणा के बाद झारखंड विधानसभा में बवाल

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi:  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मास्टर स्ट्रोक लगाते हुए विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन मंगलवार काे नॉन टैक्स पेयर को फ्री में बालू देने की घोषणा की थी। सत्र के चौथे दिन बुधवार काे इसको लेकर विपक्ष ने हेमंत सरकार को घेरने की कोशिश की। नॉन टैक्स पेयर को मुफ्त में बालू उपलब्ध कराने को लेकर भाजपा विधायक शशिभूषण मेहता ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। पहले भी सरकार ने इसी सदन में कहा था कि पंचायत के माध्यम से बालू उपलब्ध करायेंगे। बालू ना तो पंचायत के माध्यम से मिला ना औपर ना ही अबुआ आवास का निर्माण हुआ। झारखंड के मजदूर पलायन कर रहे हैं।

    शशिभूषण मेहता ने कहा कि जब भाजपा ने सरकार को घेरने का काम किया तो फ्री बालू देने की घोषणा कर दी। यदि बालू फ्री में देना रहता तो अब तक मिलना शुरू हो जाना चाहिए था। यह केवल पेपर और मीडिया में आया है। यह सरकार बालू उपलब्ध नहीं करा पायेगी। इनकी मनसा ठीक नहीं है। नदी से बालू चोरी कर धड़ल्ले से बेची जा रही है। पहले बालू 300 रुपये ट्रैक्टर बिकता था, जो अब 12000 रुपये ट्रैक्टर बिक रहा है। उन्होंने कहा कि पैसा से बालू मिल ही नहीं रहा है, मुफ्त में मिलना तो दूर की बात है।

    झारखंड में बालू है ही नहीं, तो देंगे कहां से : भानू प्रताप शाही

    भानू प्रताप शाही ने सरकार पर तंज करते हुए कहा कि आप एक मुट्ठी बालू लेकर दिखा दीजिए। झारखंड में बालू है ही नहीं। सरकार ने पूरी तरह से झूठ बोला है। जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया है। जब सरकार ने टेंडर ही नहीं कराया, बालू स्टॉक ही नहीं किया, तो बालू कहां से देंगे। भानू प्रताप शाही ने कहा कि 20 अक्टूबर के बाद ही टेंडर से लेकर स्टॉक करना और बालू मुहैया कराया जा सकता है लेकिन तब तक तो सरकार की विदाई ही हो जायेगी। जनता समझ रही है कि आप झूठ बोलकर कर भागे हैं। सरकार ने जो आश्वासन दिया है, वह सरासर झूठा है।

    फ्री में बालू देना झारखंड के लिए सराहनीय कदम : दीपिका

    मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने इस योजना को झारखंड के लिए सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि झारखंड की कई योजनाएं चाहे वह सर्वजन पेंशन योजना हो, अबुआ आवास हो, मइयां सम्मान योजना हो, यहां से सीखकर अन्य राज्य भी इसका अनुसरण करेंगे। दीपिका ने नॉन टैक्सपेयर के लिए मुफ्त में बालू उपलब्ध कराने वाली ऐतिहासिक योजना को लागू करने के लिए हेमंत सोरेन को धन्यवाद दिया।

    कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना : बन्ना गुप्ता

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सायराना अंदाज में कहा कि कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सदन में मंगलवार काे ही बालू वाली योजना की घोषणा की है। इस योजना के लिए जल्द सारी एसओपी तैयार की जायेगी, जो नॉन टैक्स पेयर है, जिनके अबुआ आवास पूरे नहीं हो पाये हैं, जो गरीब व्यक्ति है, उन्हें मुफ्त में बालू उपलब्ध करायी जायेगी, ताकि उनका मकान बन सके। बन्ना गुप्ता ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि क्या बालू भाजपा वाले लोग पैकेट में भरकर ले गये हैं। भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा वालों को कुछ तो बोलना होगा ना, इसलिए कुछ भी बोल रहे हैं।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Jharkhand Legislative Assembly non tax payer Sand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    March 10, 2026

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    March 10, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.