Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 16 March 2026 || 15:12
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»वन विभाग के कर्मी के घर में दिनदहाड़े लाखों की डकैती, वृद्ध महिला और विकलांग युवक को पीटा, अस्पताल में चल रहा इलाज
    Headline

    वन विभाग के कर्मी के घर में दिनदहाड़े लाखों की डकैती, वृद्ध महिला और विकलांग युवक को पीटा, अस्पताल में चल रहा इलाज

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ramgarh News:  जिले के कुज्जू ओपी क्षेत्र में वन विभाग के एक कर्मी के घर में अपराधियों ने दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दिया है। घटना में हथियार से लैस डकैतों ने वृद्ध महिला और दिव्यांग युवक को बंधक बनाकर लाखों रुपए की संपत्ति लूट ली। घटना का विरोध जताने पर वृद्ध महिला और दिव्यांग युवक को पिस्टल के बट से पीटा गया। डकैतों की मार से घायल महिला और दिव्यांग युवक का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कुजू और मांडू पुलिस मौके पर पहुंची तथा छानबीन शुरू कर दी।

    जानकारी के अनुसार कुजू ओपी क्षेत्र के ओरला गांव में बुधवार के दोपहर डकैतों ने बृज किशोर प्रसाद के घर को निशाना बनाया। जिस समय डकैत उनके घर में घुसे थे, उस वक्त सिर्फ उनकी वृद्ध पत्नी रीता देवी (55) और दिव्यांग बेटा विष्णु कुमार घर में मौजूद था। पांच की संख्या में घुसे हथियारबंद डकैतों ने उन दोनों को बंधक बनाया और पूरे घर की तलाशी लेनी शुरू की। जब उनकी पत्नी ने अलमारी का चाबी देने से मना किया तो उन्हें हथियार के बट से ही पीटा गया। इस दौरान दिव्यांग पुत्र को भी डकैतों ने नहीं छोड़ा और उसकी भी खूब पिटाई की। इसके बाद पूरे घर को तीतर बितर कर लाखों रुपए की जेवर और अन्य कीमती सामान लूटकर डकैत भाग निकले।

    रामगढ़ के लिए घर से निकले थे बृज किशोर प्रसाद

    बृज किशोर प्रसाद अपनी परचून की दुकान चलाते हैं। उनकी बहू ममता कुमारी वन विभाग में क्लर्क के पद पर पदस्थापित हैं। बुधवार की दोपहर बृजकिशोर प्रसाद लगभग 1:30 बजे रामगढ़ शहर के लिए घर से निकले थे। उनका बड़ा बेटा डाल्टनगंज में था और बहू भी घर में मौजूद नहीं थी। शायद डकैतों को उस घर के बारे में पहले से ही पता था। नकाबपोश डकैत उनके घर में घुसे। सबसे पहले तो डकैतों ने उनकी पत्नी के गले का चेन, कनबाली, जीउतिआ और अन्य आभूषण लूट लिए। इसके बाद घर के अलमारी में रखें लाखों रुपए की संपत्ति उड़ा ले गए।

    पुलिस कर रही मामले की छानबीन

    घटना की सूचना पाकर मांडू सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश लिंडा, कुजू ओपी प्रभारी दिगंबर पांडेय, मांडू थाना प्रभारी रंजीत यादव, घाटो ओपी प्रभारी सदानंद कुमार सदल बल मौके पर पहुंचकर छानबीन की। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जहां फिंगरप्रिंट आदि के नमूने लिए गए। वहीं पुलिस ने नकाबपोश अपराधियों के तीन गमछे को भी घटनास्थल से बरामद किया है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    daylight robbery forest worker Ramgarh News
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Dhanbad News : SIR को लेकर कांग्रेस ने शुरू की जागरूकता मुहिम, ग्रामीण इलाके में लोगों को दी जानकारी

    March 15, 2026

    Palamu News : सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, तीन दर्जन सिलेंडर मिले; चार लोग गंभीर

    March 15, 2026

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    March 14, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    रिलीज से पहले विवादों में घिरी रणवीर सिंह की Dhurandhar 2, सिख समुदाय ने भेजा लीगल नोटिस

    Dhanbad News : SIR को लेकर कांग्रेस ने शुरू की जागरूकता मुहिम, ग्रामीण इलाके में लोगों को दी जानकारी

    Palamu News : सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, तीन दर्जन सिलेंडर मिले; चार लोग गंभीर

    Jasprit Bumrah को भी पड़ने लगी है मार… पाकिस्तानी सेलेक्टर की बेतुकी बयानबाजी

    Badshah Titri Song Controversy : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.