बक्सर
घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने शुक्रवार की रात राजद नेता दीपक यादव(25) की गोली मारकर कर दी। बिहार-यूपी के सीमावर्ती क्षेत्र नियाजीपुर बांध पर हत्याकांड को अंजाम उस समय दिया गया जब वे अपने एक मित्र का दाह संस्कार कर लौट रहे थे। इस घटना को लेकर स्थानीय राजद नेताओं में आक्रोश है। घटना को तुल पकड़ता देख पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते शव का पोस्टमार्टम शनिवार को कार्रवाई है। पुलिस ने मौके से मृतक के स्कॉर्पियों समेत एक मोटरसाईकिल को भी बरामद की है। माना जा रहा है कि बरामद मोटरसाईकिल हत्या में शामिल किसी अपराधी का है। प्रथम दृष्टया हत्याकांड का कारण आसन्न पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक प्रतिस्पर्धा मानी जा रही है। जानकारी अनुसार पुलिस बरामद बाइक नंबर के जरिए अपराधी तक पहुंचने की कवायद कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतक के स्कॉर्पियो पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें सर पर गोली लगने से तत्काल दीपक की मौत मौके पर हो गई। पुलिस ने दावा किया है शीघ्र ही हत्यारो की शिनाख्त कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

