Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 04:45
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्राफी: जापान ने मलेशिया को 3-0 से हराया
    Headline

    Ranchi: महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्राफी: जापान ने मलेशिया को 3-0 से हराया

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    जापान ने मलेशिया को 3-0 से हराकर शानदार शुरुआत की

    Ranchi: राज्य की राजधानी रांची में पहली बार आयोजित महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्राफी का शुक्रवार को रंगारंग आगाज हुआ। डिफेंडिंग चैंपियन जापान और मलेशिया के बीच पहला मैच खेला गया। मुकाबले में जापान ने मलेशिया को 3-0 से हराकर शानदार शुरुआत की। मैच में शानदार खेल के लिए नगाई हाजुकी को प्लेयर्स आफ द मैच का खिताब मिला।

    जापान की टीम को 13वें मिनट में ओगावा रिका ने बढ़त दिलाई। यह टूर्नामेंट का पहला गोल था। हाफ टाइम तक जापान की टीम 1-0 से आगे रही। दूसरे हाफ के खेल में भी जापानी टीम ने लगातार हमला जारी रखा। तोरियामा मई ने 43वें मिनट में एक शानदार गोल कर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। खेल के अंतिम 54वें मिनट में शिहो ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोलकर टीम को 3-0 से बड़ी जीत दिला दी।

    इस दौरान मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा। स्टेडियम के भर जाने के बाद लोगों ने मोरहाबादी मैदान में लगे एलईडी स्क्रीन पर मैच देखा। खिलाड़ियों ने शानदार खेल के प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया। चीयरलीडर्स ने भी दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

    वीमेंस एशिया हॉकी चैंपियनशिप का दूसरा मैच चीन और कोरिया के बीच शुरु

    झारखंड वीमेंस एशिया हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2023 का दूसरा मैच चीन और कोरिया के बीच शुक्रवार को शुरू हुई। रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ में आयोजित मैच के मुख्य अतिथि रामेश्वर उरांव, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह और हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने संयुक्त रुप से उद्घाटन किया। 18 वें मिनट में कोरिया ने चाइना पर 1-0 की बढ़त बनायी। कोरिया ने पहले पेनाल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए एएन सुजिन ने इसे गोल में तब्दील कर दिया।

    वीमेंस एशिया हॉकी चैंपियनशिप को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। सुरक्षा में 250 पुलिस पदाधिकारी जिसमें डीएसपी, इंस्पेक्टर,दारोगा, जमादार सहित 1000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि सुरक्षा में रैपिड एक्शन पुलिस (रैप), इको, जैप-10 और जिला पुलिस को लगाया गया है।

    सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को स्टेडियम के बाहर, स्टेडियम के सभी प्रवेश द्वार पर, खिलाड़ियों के ठहरने वाले होटल, उनके आने-जाने के रास्ते पर, पार्किंग में हथियार बंद और लाठी पार्टी सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। इसके अलावा ड्रोन कैमरे से स्टेडियम के अंदर एंव बाहर नजर रखी जा रही थी। स्टेडियम के सभी प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरा से नजर रखी जा रही थी। सुरक्षा की मानिटरिंग रांची रेंज के डीआइजी अनुप बिरथरे खुद कर रहे थे। इस दौरान एसएसपी चंदन सिन्हा, सिटी एसपी राजकुमार मेहता, ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो, ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Japan Jharkhand Sports News malaysia Ranchi News Women's Asian Hockey Champions Trophy
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    March 9, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.