Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 10:50
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: टीएसपीसी एरिया कमांडर मुनेश्वर गंझू ने रांची पुलिस के समक्ष किया सरेंडर
    Headline

    Ranchi: टीएसपीसी एरिया कमांडर मुनेश्वर गंझू ने रांची पुलिस के समक्ष किया सरेंडर

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi:  प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुती कमेटी (टीएसपीसी) के एरिया कमांडर मुनेश्वर गंझू उर्फ विक्रम ने रांची पुलिस के समक्ष सोमवार को आत्मसमर्पण किया है। रांची एसएसपी चंदन सिन्हा और सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष मुनेश्वर गंझू ने एसएसपी कार्यालय में आत्मसमर्पण किया। मुनेश्वर मूल रूप से हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के डमारू गांव का रहने वाला है। इसके खिलाफ रांची, हजारीबाग और चतरा जिले के अलग-अलग थाना में कुल 26 मामले दर्ज हैं। मुनेश्वर झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। वह कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है।

    टीएसपीसी लेवी वसूलने और शोषण करने में लगी : मुनेश्वर

    मुनेश्वर ने बताया कि वह संगठन से 2015 में जुड़ा था। वह तीसरा कक्षा तक पढ़ा है। गांव के आसपास जंगली क्षेत्र होने के कारण टीएसपीसी संगठन के नक्सलियों का आना-जाना लगा रहता था। उसी समय इनकी जान पहचान नक्सली सागर गंझू तथा जगु उर्फ जागेश्वर गंझू, किशुन गंझू, रामेश्वर महतो उर्फ पहाड़ी जी एवं उनके दस्ता सदस्यों से हुई। किशुन गंझू के कहने पर टीएसपीसी संगठन में शामिल हुआ। वर्ष 2019 में जोनल कमाण्डर जगु उर्फ जागेश्वर गंझू पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उसके बाद सबजोनल कमाण्डर रामेश्वर महतो उर्फ पहाड़ी को कमाण्डर बनाया गया। उस समय टीम में कियावादी के अलावा रामेश्वर महतो उर्फ पहाड़ी, दिनेश जी, मनोज मुण्डा, अर्जुन मुण्डा, अशोक गंझू, संतोष गंझू, राहुल गंझू उर्फ खलील एवं जितेन्द्र गंझू थे।

    रामेश्वर महतो चुर्फ पहाड़ी के कहने पर 2017 में मुनेश्वर को राईफल दिया गया। वर्ष 2019 में इन्हें एरिया कमाण्डर बना दिया गया। साथ ही एके-47 राईफल दिया गया। उसे उमेडण्डा, बुढ़मू, खलारी, चान्हों, माण्डर, रातु, ठाकुरगांव इलाके की जिम्मेवारी सौपी गई। उसे इलाके में चल रहे सरकारी कार्य में ठेकेदारों से लेवी लेने का मुख्य कार्य सौपा गया। फरवरी 2024 में अपने दस्ता सदस्य एवं राहुल गुंझू के साथ एचपी पेट्रोल पम्प चकमे थाना बुड़मू के मालिक को धमकी दिया एवं पेट्रोल पम्प पर फायरिंग भी किया।

    जनवरी 2024 में फ्लाई ओवर निर्माण रातु जिला के ठेकेदार को लेवी के लिए राहुल गंझू के साथ मिलकर धमकी दिया। वर्ष 2023-24 में पिठौरिया, केरेडारी, चान्हो, बुड़मू, खलारी, छापर, माण्डर, ठाकुरगांव, रातू जिला के जमीन कारोबारियों, ईट भट्ठा मालिकों, बालू खनन करने वाले, सरकारी कार्य करने वाले ठेकेदारों को लेवी के लिए धमकी दिया। मई 2024 में सीरम के जंगलों में पुलिस के साथ मुठभेड़ में राहुल गंझू उर्फ खलील एवं अन्य के साथ शामिल था तथा भागने में सफल रहा था।

    मुनेश्वर ने बताया कि टीएसपीसी संगठन लेवी वसूलने और शोषण करने में लगी हुई है। यह पार्टी न्याय-अन्याय की बात अब नहीं कर रही है। इस पार्टी के शीर्ष नेताओं को सिर्फ लेवी का पैसा चाहिए। संगठन के शीर्ष नक्सली कमांडर नीचे के कमांडरों का शोषण और सिद्धान्त के विपरित कार्य करने और इलाकों के ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से लेवी के लिए प्रताडित करने के लिए दबाव बनाने का निर्देश देते हैं। नक्सलियों द्वारा की जा रही ग्रामीणों की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर परिवार के साथ रहकर सामान्य जीवन जीने के लिए पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर रहे हैं। मुनेश्वर ने अपने अन्य नक्सली साथियों से अपील की है कि वे लोग भी झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति का लाभ लेकर हथियार डालें और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दें और राज्य के विकास में योगदान दे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Area Commander Muneshwar Ganjhu alias Vikram banned naxal organisation Jharkhand News surrender TSPC organisation
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    March 12, 2026

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.